एक साथी वीडियो जो उसी श्रृंखला के पाठ 1 से जुड़ा है, जो निम्नलिखित प्रश्न पूछता है: हमें प्रेरितों के धर्मपत्रिका जैसे दस्तावेज़ पर ध्यान क्यों देना चाहिए? क्या धर्मपत्रिकाओं पर ध्यान केंद्रित करने से किसी तरह से हमारी प्रतिबद्धता पवित्रशास्त्र के प्रति चुनौती मिलती है, जो सत्य का हमारा एकमात्र निरपेक्ष मानक है? प्रेरितों के धर्मपत्रिका को केवल एक धर्मपत्रिका क्यों कहा गया? प्रेरितों के धर्मपत्रिका जैसे एक सरल दस्तावेज़ में न्यू टेस्टामेंट की शिक्षाओं को संक्षेप में प्रस्तुत करना प्रारंभिक चर्च के लिए क्यों महत्वपूर्ण था? प्रारंभिक चर्च ने क्यों सोचा कि सिद्धांत के बारे में सोचने का एक व्यवस्थित तरीका प्रदान करना मूल्यवान है? आधुनिक ईसाइयों को अपना खुद का लिखने के बजाय एक प्राचीन धर्मपत्रिका का उपयोग क्यों करना चाहिए? धर्मपत्रिका ईश्वर के सिद्धांत पर इतना मजबूत बल क्यों देता है? यह सिद्धांत इतना महत्वपूर्ण क्या है? क्या ईश्वर के बारे में हमारा सिद्धांत वास्तव में हमारे जीवन को प्रभावित करता है? हमारे ईश्वर के बारे में विश्वास वास्तव में हमारे जीवन में क्या व्यावहारिक अंतर लाते हैं? बाइबल कहाँ पर त्रिएकत्व के सिद्धांत को सिखाती है? प्रारंभिक चर्च ने त्रिएकत्व के सिद्धांत पर इतना अधिक ध्यान क्यों केंद्रित किया? धर्मपत्रिका की विभिन्न व्यवस्थित शिक्षाओं के बीच क्या तार्किक संबंध हैं? वे सभी कैसे एक साथ फिट होते हैं? धर्मपत्रिका व्यक्तिगत उद्धार का उल्लेख करने से पहले इतनी अन्य बाइबिल की शिक्षाओं के माध्यम से क्यों गुजरती है? प्रेरितों के धर्मपत्रिका कैसे प्रदर्शित करती है कि प्रारंभिक ईसाइयों ने पवित्रशास्त्रों की एकता में विश्वास किया था? ईसाई धर्मपत्रिका में पाए जाने वाले सिद्धांत शुद्धता के स्तर को त्यागने के बिना कैसे काम कर सकते हैं?
From the transcript
इस अध्ययन निर्देशिका को इसके साथ जुड़े वीडियो अध्याय के साथ इस्तेमाल करने के लिए तैयार किया गया है। यदि आपके पास वीडियो नहीं है तो भी यह अध्याय के ऑडियो और/या लेख रूप के साथ कार्य करेगा। इसके साथ-साथ अध्याय और अध्ययन निर्देशिका की रचना सामूहिक अध्ययन में इस्तेमाल किए जाने के लिए की गई है, परन्तु यदि जरुरत हो तो उनका इस्तेमाल व्यक्तिगत अध्ययन के लिए भी किया जा सकता है।
तैयारी करें — किसी भी बताए गए पाठन को पूरा करें।
देखने की समय-सारणी बनाएं — अध्ययन निर्देशिका के नोट्स के भाग में अध्याय को ऐसे भागों में विभाजित किया गया है जो वीडियो के अनुसार हैं। कोष्ठक में दिए गए समय कोड्स का इस्तेमाल करते हुए निर्धारित करें कि आपको देखने के सत्र को कहाँ शुरू करना है और कहाँ समाप्त। IIIM अध्याय अधिकाधिक रूप में जानकारी से भरे हुए हैं, इसलिए आपको समय-सारणी में अंतराल की आवश्यकता भी होगी। मुख्य विभाजनों पर अंतराल रखे जाने चाहिए।
नोट्स लिखें — सम्पूर्ण जानकारी में आपके मार्गदर्शन के लिए अध्ययन निर्देशिका के नोट्स के भाग में अध्याय की आधारभूत रूपरेखा रहती है, इसमें हर भाग के आरंभ के समय कोड्स और मुख्य बातें भी रहती हैं। अधिकांश मुख्य विचार पहले ही बता दिए गए हैं, परन्तु इनमें अपने नोट्स अवश्य जोड़ें। आपको इसमें सहायक विवरणों को भी जोड़ना चाहिए जो आपको मुख्य विचारों को याद रखने, उनका वर्णन करने और बचाव करने में सहायता करेंगे।
टिप्पणियों और प्रश्नों को लिखें — जब आप वीडियो को देखते हैं तो जो आप सीख रहे हैं उसके बारे में आपके पास टिप्पणियां और/या प्रश्न होंगे। अपनी टिप्पणियों और प्रश्नों को लिखने के लिए इस रिक्त स्थान का प्रयोग करें ताकि आप देखने के सत्र के बाद समूह के साथ इन्हें बाँट सकें।
अध्याय के कुछ हिस्सों को रोकें/पुनः चलाएँ — अतिरिक्त नोट्स को लिखने, मुश्किल भावों की पुनः समीक्षा के लिए या रुचि की बातों की चर्चा करने के लिए वीडियो के कुछ हिस्सों को रोकना और पुनः चलाना सहायक होगा।
पुनर्समीक्षा के प्रश्नों को पूरा करें — पुनर्समीक्षा के प्रश्न अध्याय की मूलभूत विषय-वस्तु पर निर्भर होते हैं। आप दिए गए स्थान पर पुनर्समीक्षा के प्रश्नों का उत्तर दें। ये प्रश्न सामूहिक रूप में नहीं बल्कि व्यक्तिगत रूप में पूरे किए जाने चाहिए।
उपयोग प्रश्नों के उत्तर दें या उन पर चर्चा करें — उपयोग के प्रश्न अध्याय की विषय-वस्तु को मसीही जीवन, धर्मविज्ञान, और सेवकाई से जोड़ने वाले प्रश्न हैं। उपयोग के प्रश्न लिखित सत्रीय कार्यों के रूप में या सामूहिक चर्चा के रूप में उचित हैं। लिखित सत्रीय कार्यों के लिए यह उचित होगा कि उत्तर एक पृष्ठ से अधिक लम्बे न हों।
प्रेरितों का विश्वास कथन मूलभूत मसीही विश्वासों का एक उपयोगी सार प्रदान करता है।
प्रेरितों के विश्वास कथन का मानकीकरण लगभग 700 ईस्वी में किया गया था।
विश्वास कथन एक सामूहिक कार्य था जो कई सदियों के कार्य के बाद धीरे-धीरे विकसित हुआ।
विश्वास के सूत्र : विश्वासों और क्रियाओं के सार :
कलीसिया की शिक्षाओं को बनाए रखने और इसके लोगों को प्रशिक्षित करने के लिए (विशेषकर अगुवों को)
कलीसिया दर कलीसिया में भिन्न-भिन्न
महत्वपूर्ण धर्मशिक्षाओं की पुष्टि
नैतिक शिक्षाओं और परंपराओं का समावेश
विश्वास-कथन : विश्वास के सूत्रों के सार
आराधना-पद्धति के परिदृश्य में कहे जाते हैं
रोमी विश्वास-कथन
प्रेरितों का विश्वास-कथन
रोमी विश्वास-कथन का बाद का रूप हो सकता है
इसका बहुत अधिक इस्तेमाल हुआ
8वीं सदी में इसका मानकीकरण हुआ
विश्वास-कथन की रचना बाइबल की शिक्षाओं को सीखने और इनमें बने रहने में मसीहियों की सहायता के लिए की गई थी।
पवित्र वचन (10:12)
हमारी धर्मशिक्षा का आधार
मसीह का वचन
सारी सच्ची धर्मशिक्षा का स्त्रोत
सोला स्क्रिपचरा (केवल पवित्रशास्त्र) :
विश्वास का एकमात्र त्रुटिरहित सूत्र
धर्मविज्ञानी वाद-विवाद का अंतिम विवाचक
पारंपरिक शिक्षा (13:24)
प्रारंभिक कलीसिया पवित्रशास्त्र की शिक्षाओं को सारगर्भित करने और उनका बचाव करने के लिए कलीसिया की पारंपरिक शिक्षाओं पर आधारित थी।
मसीही अगुवों ने सारांशों की रचना की ताकि सभी मसीही विश्वास के मूल को जान लें और उसकी पुष्टि करें।
सम्पूर्ण अधिकार नए नियम में था, कलीसिया में नहीं।
कलीसिया की पारंपरिक शिक्षा को बनाए रखने का लक्ष्य यह आश्वस्त करना था कि कलीसियाएं पवित्रशास्त्र के मूल अर्थ से दूर नहीं हुई थीं।
प्रेरितों का विश्वास-कथन (22:06)
प्रारंभिक कलीसिया ने नए विश्वासियों को विश्वास की मूल बातों में प्रशिक्षित करने के लिए विश्वास-कथनों का इस्तेमाल किया।
आरंभिक कलीसिया ने एक ऐसे विश्वास-कथन की आवश्यकता को महसूस किया जो हर मसीही कलीसिया को स्वीकार्य हो।
परमेश्वर की धर्मशिक्षा मसीही विश्वास और क्रिया में हर बात के लिए मूलभूत है।
त्रिएकता (27:25)
विश्वास-कथन उस विश्वास पर आधारित है कि केवल एक परमेश्वर है और यह परमेश्वर तीन व्यक्तित्वों में है।
त्रिएकता : परमेश्वर के तीन व्यक्तित्व हैं पर एक ही सत्व है।
व्यक्तित्व : भिन्न, आत्म-ज्ञात व्यक्तित्व
सत्व : आधारभूत प्रकृति, तत्व
त्रिएकता मसीहियत की सबसे महत्वपूर्ण धारणा है।
एक सत्व : केवल एक परमेश्वर
तीन व्यक्तित्व : पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा — एक-दूसरे से भिन्न
व्यक्तित्व (33:43)
पिता
सर्वशक्तिमान
स्वर्ग और पृथ्वी का सृष्टिकर्त्ता
पिता के बारे में विश्वास-कथन का विवरण मसीहियत को उन दूसरे धर्मों से अलग नहीं करता जो सर्वोच्च सृष्टिकर्त्ता में अपने विश्वास को व्यक्त करते हैं।
पुत्र
देहधारण
दुःख
मृत्यु
गाड़ा जाना
पुनरुत्थान
स्वर्गारोहण
अविश्वासियों ने उनके घटित होने से ही इन मूलभूत तथ्यों का इनकार किया है।
वह जो सारी मानवजाति का अंतिम दिन न्याय करेगा।
पवित्र आत्मा
कुंवारी मरियम को यीशु से गर्भवती करवाया।
परमेश्वर का भिन्न व्यक्तित्व।
परोक्ष : कलीसिया और उद्धार के हमारे अनुभव के साथ जुड़ा।
पवित्र सार्वभौमिक कलीसिया
संतों की संगति
विश्वास-कथन कलीसिया में सहभागी होने के महत्व पर बल देता है।
बाइबल मसीहियों को एक वास्तविक भौतिक समुदाय की रचना करना सिखाती है।
विश्वास-कथन इस बात की पुष्टि करता है कि मसीह ने कलीसिया को सुसमाचार की रक्षा करने और इसकी घोषणा करने के लिए नियुक्त किया था।
सत्य की रक्षा करना आज भी कलीसिया का कार्य है।
विश्वास-कथन में विश्वास के आखिरी तीन सूत्र उद्धार के पहलुओं के विषय में हैं।
पापों की क्षमा
देह का पुनरुत्थान
अनंत जीवन
विश्वास-कथन धर्मविज्ञान का आधार है क्योंकि यह पवित्रशास्त्र में निहित प्रेरितों की शिक्षा से हमारा परिचय कराती है।
प्रेरितों का विश्वास-कथन धर्मशिक्षा के स्तर/मानक के रूप में कार्य करता है क्योंकि यह मसीहियत के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण विचारों को प्रस्तुत करता है।
विश्वास-कथन को एक स्तर या मानक के रूप में इस्तेमाल करना पवित्रशास्त्र के प्रति विश्वासयोग्य रहने में हमारी सहायता करता है।
तार्किक आधारभूत विचार दूसरे विचारों के स्त्रोत हैं।
विश्वास-कथन बड़ी धर्मशिक्षाओं को प्रदान करता है जिससे हम :
हमारे धर्मविज्ञानी प्रणाली में भिन्न विश्वासों के बीच संबंध को देख सकते हैं।
उन धर्मशिक्षाओं के बारे में सोच सकते हैं जो पवित्रशास्त्र से उन रूपों में दूर हैं जो हमारे आधारभूत विश्वासों से सांमजस्य रखते हैं।
प्रेरितों के विश्वास-कथन के धर्मशिक्षा-संबंधी कथनों की पुष्टि अधिकांश स्थानों के अधिकांश मसीहियों द्वारा हमेशा किया गया है।
कलीसिया में पाई जाने वाली कई झूठी शिक्षाओं के बावजूद नया नियम अपने साथ स्थिर धर्मशिक्षा-संबंधी एकता को प्रदर्शित करता है।
जब नया नियम प्रेरितों के विश्वास-कथन में निहित विश्वास के सूत्रों की पुष्टि करता है, तो यह सार्वभौमिक रूप से ऐसा करता है।
विश्वास-कथन में पाई जाने वाली मसीहियत की केन्द्रीय धर्मशिक्षाओं को लगभग सार्वभौमिक रूप से स्वीकार और अभिपुष्ट किया गया।
नाइसीन विश्वास-कथन विशालतः प्रेरितों के विश्वास-कथन का विस्तृत रूप और स्पष्टीकरण है जिनका उद्देश्य इसके कई विचारों को स्पष्ट करना था।
प्रेरितों के विश्वास-कथन को मसीही विश्वास के सबसे आधारभूत और सार्वभौमिक कथन के रूप में देखा गया है।
मसीही कहलाने वाली अधिकांश कलीसियाएं इन धर्मशिक्षाओं की पुष्टि करती हैं।
वे कलीसियाएं जो इन धर्मशिक्षाओं का इनकार करती हैं उन्हें “मसीही” नहीं कहा जाना चाहिए।
नया नियम धर्मशिक्षा-संबंधी एकता को प्राप्त करने के लिए कलीसिया को उत्साहित करता है।
धर्मशिक्षा-संबंधी एकता हर मसीही का लक्ष्य होना चाहिए।
जब हम धर्मविज्ञान के विवरणों के महत्व और एकता के महत्व के बीच संतुलन बनाते हैं तो धर्मशिक्षा हमें विभाजित करने की अपेक्षा एकता में बाँध सकती है।
प्रेरितों का विश्वास-कथन मूलभूत विश्वासों और द्वितीयक महत्व के विश्वासों के बीच अंतर स्पष्ट करने में मसीहियों की सहायता कर सकता है।
1. प्रेरितों का विश्वास-कथन किस प्रकार विकसित हुआ?
2. कलीसिया को विश्वास-कथन की रचना करना और इसका इस्तेमाल करना महत्वपूर्ण क्यों लगा?
3. व्यक्तित्व और प्रकृति के विषय में त्रिएकता का वर्णन करें, और प्रेरितों के विश्वास-कथन के द्वारा प्रत्येक व्यक्तित्व को दिए गए भिन्न-भिन्न कार्य को स्पष्ट करें।
4. कलीसिया में सहभागी होना और इसकी मुख्य धर्मशिक्षाओं को बनाए रखना क्यों महत्वपूर्ण है?
5. उद्धार के किन तत्वों का उल्लेख प्रेरितों का विश्वास-कथन करता है, और ये क्यों महत्वपूर्ण हैं?
6. किन रूपों में प्रेरितों का विश्वास-कथन मसीही धर्मविज्ञान के लिए आधारभूत है?
7. किन रूपों में प्रेरितों के विश्वास-कथन की सार्वभौमिक रूप से पुष्टि की गई है, और यह महत्वपूर्ण क्यों है?
8. विश्वासियों के बीच प्रेरितों का विश्वास-कथन किस प्रकार एकता में बाँधने का प्रभाव रख सकता है, और आज यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण क्यों है?
किस प्रकार हमारी धारणा हमारे जीवन के तरीके को प्रभावित करती है?
हम सोला स्क्रिपचरा की धर्मशिक्षा के महत्व को कम किए बिना किस प्रकार सही रूप से प्रेरितों के विश्वास-कथन का इस्तेमाल कर सकते हैं?
प्रेरितों का विश्वास-कथन किस प्रकार पवित्रशास्त्र की शिक्षाओं की पुष्टि करने में हमारी सहायता कर सकता है?
हम कलीसिया को किस प्रकार “सार्वभौमिक” कह सकते हैं जब आज मसीहियों के बीच बहुत सी असहमति पाई जाती है?
किन रूपों में प्रेरितों के विश्वास-कथन की शिक्षाएं आपकी कलीसिया में एकता ला सकती हैं?
प्रेरितों का विश्वास-कथन किस प्रकार भिन्न पृष्ठभूमियों और धारणाओं के मसीहियों से संबंध स्थापित करने में आपकी सहायता कर सकता है
किस प्रकार प्रेरितों का विश्वास-कथन उन शिक्षाओं को पहचानने में कैसे सहायता कर सकती है जो सचमुच मसीही नहीं हैं?
किस प्रकार पापों की क्षमा का आश्वासन हमारे जीवनों को प्रभावित करता है?
किस प्रकार देह के भावी पुनरुत्थान की हमारी आशा वर्तमान में हमारे जीवन जीने के तरीके को प्रभावित करनी चाहिए?
किस प्रकार अनंत जीवन की आशा जीवन के दुखों और क्लेशों एवं मृत्यु का सामना करने में हमारी सहायता कर सकती है?
किस प्रकार कलीसियाएं आराधना सभा में लाभकारी तरीके से प्रेरितों के विश्वास-कथन का इस्तेमाल कर सकती हैं?
आपको विश्वास-कथन का कौनसा भाग सबसे महत्वपूर्ण या प्रेरणाप्रद लगता है, और क्यों?
विश्वास-कथन के कौनसे भाग आपको समझने में अधिक चुनौतीपूर्ण या कठिन लगते हैं?
Continue reading the full transcript