उसी श्रृंखला के पाठ 4 के लिए एक साथी वीडियो जो निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देता है: विद्वान प्रारंभिक पांडुलिपियों की तिथि कैसे निर्धारित करते हैं? हम कितने आश्वस्त हो सकते हैं कि लूका ने तीसरे सुसमाचार को लिखा था? हम कैसे जानते हैं कि लूका का सुसमाचार सत्य है? क्या लूका के सुसमाचार के विशिष्ट रूप से अन्यजाति पहलू हैं? क्या 'थियोफिलस' एक वास्तविक व्यक्ति था, या क्या नाम केवल परमेश्वर से प्रेम करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए एक प्रतीकात्मक संदर्भ था? पहली शताब्दी में यहूदी धर्म और ईसाई धर्म के बीच क्या संबंध था? यीशु को बपतिस्मा लेने की आवश्यकता क्यों थी? यहूदी यीशु से इतना क्यों नफरत करते थे? यहूदी यह पहचानने में असमर्थ क्यों थे कि यीशु मसीहा था? लूका के सुसमाचार में परमेश्वर के राज्य को क्या विशेषता है? परमेश्वर के राज्य को ईसाइयों के जीवन को कैसे प्रभावित करना चाहिए? यीशु ने अपने पृथ्वीवास के दौरान दया क्यों प्रदर्शित की? यीशु के दिनों में इज़राइल में प्रभावहीन लोगों को लूका ने इतना ध्यान देने का कारण क्या था? ईसाइयों को लूका के कमजोर सामाजिक समूहों पर जोर देने के लिए कैसे प्रतिक्रिया करनी चाहिए? ईसाइयों के लिए प्रार्थना करना क्यों महत्वपूर्ण है?
From the transcript
लूका का सुसमाचार हमें याद दिलाता है कि अपने स्वयं के जीवन की कीमत पर यीशु हमें बचाने के लिए आया।
दो संस्करणों वाली रचना :
पहला संस्करण : लूका रचित सुसमाचार
दोनों पुस्तकों के लेखक ने थियुफिलुस नामक किसी व्यक्ति को लिखा है।
प्रमाण कि एक ही व्यक्ति ने इन दोनों पुस्तकों को लिखा है :
यूनानी भाषा की शैली समान है
समान विषयों पर बल :
सुसमाचार की सार्वभौमिक प्रस्तुति
अज्ञात लेखक : थियुफिलुस इसे लिखने वाले को जानता था।
तीन प्रकार के प्रमाण पुष्टि करते हैं कि लूका इसका लेखक है :
नया नियम लूका पौलुस की सेवकाई के अंतिम वर्षों में उसके साथ था : 2 तीमुथियुस 4:11
कोई भी प्राचीन हस्तलेख इसका श्रेय किसी अन्य व्यक्ति को नहीं देता।
दूसरी और तीसरी सदियों के बहुत से कलीसियाई अगुवे :
आइरेनियस (सन् 130-202)
लूका की प्रस्तावना यह संकेत देती है कि थियुफिलुस उसका संरक्षक था, उसी ने उसे पुस्तक लिखने के लिए अधिकृत किया था और उसकी आर्थिक सहायता की थी।
थियुफिलुस लूका का शिष्य भी था।
आरम्भिक मसीहियों में अपनी पुस्तकों को आपस में बाँटने की प्रवृत्ति थी।
कम से कम दो बातें सन् 65 और 67 के बीच की तिथि की ओर संकेत करती हैं।:
लूका के सुसमाचार और मरकुस के सुसमाचार के बीच तुलना
लूका ने थियुफिलुस और उसके समान गैरयहूदी मसीहियों को यहूदी मसीहा यीशु पर उनके नए विश्वास में दृढ़ बनाने के लिए लिखा था।
लूका का मुख्य उद्देश्य यह दिखाना था कि :
यीशु परमेश्वर का पुत्र और दाऊद का पुत्र भी है
निर्धनता में जन्म के बावजूद मरियम का पुत्र वास्तव में परमेश्वर का चुना हुआ मसीहा और राजा था।
यीशु के चमत्कारों और प्रचार ने स्पष्टतः यशायाह की भविष्यद्वाणियों को पूरा किया
यीशु ने अपने चेलों को तैयार किया :
उसके अधिकार को पहचानने के लिए
यीशु अपने लोगों को उद्धार देने की परमेश्वर की योजना के प्रति समर्पित था यद्यपि इसके लिए यरूशलेम में उसका मरना आवश्यक था।
यीशु ने जान-बूझकर यहूदी अगुवों से शत्रुता ली ताकि :
वह उनके द्वारा परमेश्वर के लोगों के खराब नेतृत्व पर उन्हें डाँटे
उदाहरण के लिए :
आरोप और प्रत्युत्तर : 11:14-28
उद्धार : बुराई की तानाशाही और पाप के विरूद्ध परमेश्वर के दण्ड से छुटकारा।
व्यक्तिगत उद्धार मुख्यतः लोगों की दशाओं को पलटने से संबंधित है।
उद्धार का स्वरूप : बुरी दशाओं से अच्छी दशाओं की ओर एक परिवर्तन।
उद्धार के बड़े परिवर्तन हमें अन्दर से भी बदलते हैं।
उद्धार का उचित प्रत्युत्तर आनन्द है :
जकर्याह का गीत : लूका 1:68-79
लूका अपने पाठकों को यह समझाना चाहता था कि सब कुछ परमेश्वर के नियंत्रण में है।
लूका ने सिखाया कि उद्धार परमेश्वर की योजना है।
लूका का सुसमाचार बार-बार यह पुष्टि करता है कि यीशु परमेश्वर का पुत्र है।
गैरयहूदी (1:54:00)
पुराना नियम गैरयहूदियों को परमेश्वर के राज्य में लाए जाने के बारे में बताता है।.
लूका द्वारा इसे लिखने का एक कारण गैरयहूदियों को मसीह में उनके उद्धार का भरोसा दिलाना था।
पापी (1:56:59)
ऐसे लोग जिन्हें उनके पापों के कारण यहूदी समाज ने अलग-थलग कर दिया था।
स्त्रियाँ (1:58:30) महिलाओं को समाज में अधिक अधिकार नहीं थे और उन्हें अधिक महत्व नहीं दिया जाता था।
कंगाल (2:00:32)
यीशु ने कंगालों को उद्धार का सुसमाचार सुनाया।
गैरयहूदियों, पापियों और स्त्रियों के समान कंगालों के पास भी बहुत कम अधिकार थे और परमेश्वर के राज्य को प्राप्त करने की अपेक्षा उनसे नहीं की जाती थी।
लूका का सुसमाचार यीशु को परमेश्वर के तेजोमय पुत्र के रूप में प्रकट करता है जो संसार के प्रेमी उद्धारकर्ता के रूप में पृथ्वी पर आया। वह जाति, धन या प्रतिष्ठा पर ध्यान दिए बिना प्रत्येक व्यक्ति को परमेश्वर के उद्धार का सुसमाचार देता है।
हम कैसे जानते हैं कि लूका का सुसमाचार लूका ने ही लिखा है और उसका विवरण सही है?
हम कैसे जानते हैं कि लूका का सुसमाचार थियुफिलुस और गैरयहूदी मसीहियों के लिए लिखा गया था?
थियुफिलुस जैसे गैरयहूदी मसीहियों के लिए सुसमाचार लिखने के पीछे लूका का क्या उद्देश्य था?
यीशु किस प्रकार पूर्ण रूप से ईश्वरीय और पूर्ण रूप से मानवीय था?
गलील में अपनी सेवकाई के दौरान यीशु ने किस प्रकार प्रमाणित किया कि वह वही उद्धारकर्त्ता है जिसकी प्रतिज्ञा पुराने नियम में की गई थी?
यीशु ने किस प्रकार यरूशलेम की अपनी यात्रा में लोगों को उद्धार देने की परमेश्वर की योजना में अपने समर्पण को दर्शाया?
यरूशलेम में और उसके आसपास यीशु की सेवकाई में लूका यीशु के कौनसे अधिकारपूर्ण कार्यों का वर्णन करता है?
यीशु ने अपने लोगों के लिए किस प्रकार उद्धार के कार्य को पूरा किया?
लूका ने किस प्रकार उद्धार और उद्धार की आवश्यकता रखने वाले लोगों का वर्णन किया?
अपने लोगों के उद्धारकर्त्ता के रूप में, परमेश्वर उनके लिए उद्धार कैसे लेकर आया?
उन भिन्न प्रकार के लोगों के बारे में बताइए जिनको यीशु उद्धार देने के लिए आया।
लूका के सुसमाचार का उद्देश्य हमारे विश्वास को कैसे दृढ कर सकता है?
जब हम लूका का सुसमाचार पढ़ते हैं तो उसके मूल पाठकों को ध्यान में रखना क्यों महत्वपूर्ण है?
हमारे लिए प्रार्थना करना क्यों महत्वपूर्ण है?
बाइबल में से उदाहरण लेना कैसे हमें परीक्षा का सामना करने में सहायता कर सकता है?
ऐसे कौनसे विशेष तरीके हैं जिनमें आप मैदानी संदेश को अपने जीवन में लागू कर सकते हैं?
लूका के सुसमाचार में हम मंदिर को शुद्ध करने की घटना से क्या सीख सकते हैं?
परमेश्वर के राज्य की वास्तविकता के प्रति हमें कैसा प्रत्युत्तर देना चाहिए?
मसीही जीवन में आनंद क्यों महत्वपूर्ण है?
यीशु के चेलों के रूप में हमें हमारे पड़ोसी और परमेश्वर दोनों से प्रेम करना क्यों महत्वपूर्ण है?
यह जानना क्यों महत्वपूर्ण है कि यीशु अपने लोगों को पाप के दोष से बचाने के लिए आया?
इस जीवन और संसार में हम अपनी कितनी परिस्थितियों के बदले जाने की अपेक्षा रखते हैं?
यह बात जानकार हमें क्या प्रोत्साहन मिलता है कि यीशु परमेश्वर के राज्य को पृथ्वी पर लाया है?
पापियों और कंगालों जैसे सामाजिक रूप से अलग-थलग किए गए समूहों पर लूका द्वारा दिए गए बल के प्रति हमें कैसा प्रत्युत्तर देना चाहिए?
इस अध्ययन से आपने कौनसी सबसे महत्वपूर्ण बात सीखी है?
Continue reading the full transcript
