उसी श्रृंखला के पाठ 1 के लिए एक साथी वीडियो जो निम्नलिखित प्रश्न पूछता है: किसने इब्रानियों की पुस्तक लिखी? इब्रानियों की लेखकता पर आपकी व्यक्तिगत विचार क्या हैं? इब्रानियों की पत्र के विषय से हम लेखक के बारे में क्या सीख सकते हैं? इब्रानियों के श्रोताओं ने अपने समुदाय को प्रभावित करने वाले उत्पीड़न का कैसे जवाब दिया? इब्रानियों के लेखक ने अपने पाठकों के सामने आने वाली चिंताओं को कैसे संबोधित किया? जब हम इब्रानियों की पुस्तक की तुलना अन्य न्यू टेस्टामेंट पत्रों से करते हैं, तो क्या हमें अभी भी इब्रानियों को एक पत्र कहना चाहिए? इब्रानियों की संरचना और सामग्री अन्य न्यू टेस्टामेंट पत्रों की तुलना में कैसे है? इब्रानियों की पुस्तक का अत्यधिक अलंकारिक चरित्र लेखक के उद्देश्य का समर्थन कैसे करता है? डेड सी स्क्रॉल और फिलो के कार्यों जैसे पहली शताब्दी के यहूदी लेखन ने इब्रानियों के लेखक को कितना प्रभावित किया? अपने पत्र में कई आग्रहों के साथ लेखक ने क्या लक्ष्य हासिल करने का इरादा किया? इब्रानियों की पुस्तक पुराने वाचा के पहलुओं के साथ यीशु की तुलना कैसे करती है? मेल्कीजेдек कौन है, और इब्रानियों की पुस्तक में उसका क्या महत्व है? इब्रानियों का उद्देश्य क्या है?
From the transcript
इब्रानियों के लेखक ने स्वयं की पहचान नहीं कराई है।
यीसुबियस ने अपनी पुस्तक कलीसिया का इतिहास में ओरेगन को संदर्भित करते हुए यह लिखा है : “परन्तु अब [इब्रानियों के] पत्र को किसने लिखा है, परमेश्वर इस विषय में सत्य को जानता है।”
इब्रानियों की पुस्तक को मरसोनाईट मापदण्ड (144 ईस्वी) और मारटोरीयन मापदण्ड (170 ईस्वी) में जोड़ने से छोड़ दिया गया।
धर्माध्यक्षीय अवधि के अन्त तक प्रभावशाली व्याख्याकारों के बहुमत ने इब्रानियों को मापदण्ड के एक हिस्से के रूप में स्वीकार कर लिया था।
मध्यकालीन अवधि में, ज्यादातर विद्वानों ने विश्वास किया कि पौलुस ने इब्रानियों को लिखा था।
आज, व्याख्याकारों का एक विशाल बहुमत तीन कारणों से पौलुस के लेखक होने को अस्वीकार कर देते हैं :
लेखक अपरिचित है: पौलुस अपने पत्रों में अपना नाम देता था।
विषय : इब्रानियों की पुस्तक ऐसे विषयों के ऊपर जोर देती है जिनके प्रति पौलुस के पत्रों में ध्यान नहीं दिया गया है।
पीढ़ी : इब्रानियों के लेखक ने स्वयं को यीशु के अनुयायियों की पहली पीढ़ी से दूर किया था।
यूनानी दृष्टिकोणीय यहूदी :
पुराने नियम का ज्ञान
जुनूनी बौद्धिकता :
जटिल धर्मवैज्ञानिक विचार
मसीही विश्वास साथी और मसीहियों के लिए भक्ति और जुनून (इब्रानियों 10:33-34; 12:1-2)।
लेखक ने एक विशेष तरह के श्रोताओं को लिखा जिनसे वह व्यक्तिगत् रूप से परिचित था (इब्रानियों 13:19-24) ।
लेखक ने पुराने नियम के इस्राएलियों को "हमारे बापदादों" कह कर पुकारा है (इब्रानियों 1:1)।
इब्रानियों में धर्मवैज्ञानिक शिक्षाएं हैं जो कि पलिश्तीन से बाहर रहने वाले यहूदियों में अधिक मात्रा में प्रचलित थीं।
इब्रानियों के लेखक ने यह अपेक्षा की कि कलीसिया के अगुवे उनकी सभाओं में उसकी पुस्तक की शिक्षा दें (लूका 4:16, प्रेरितों 13:15, 1 तीमुथियुस 4:13)।
मूल श्रोतागणों का एक बड़ा समूह धर्मवैज्ञानिक रूप से अपरिपक्व रहा होगा क्योंकि उन्होंने अपने अगुवों को उचित सम्मान नहीं दिया था (इब्रानियों 5:11; 13:17)।
उन्होंने अतीत में उत्पीड़न का सामना किया था, उन में कुछ वर्तमान में भी दुखों को उठा रहे थे, और उनमें से कुछ भविष्य में भी दुखों को उठाएंगे। (इब्रानियों 10:32-35; 12:3-4; 13:3).
उनमें से कुछ पूरी तरह से मसीह से दूर होने के खतरे में थे (इब्रानियों 10:26-27)।
इस पुस्तक की आरम्भिक (टरमिनुस अ कियो) और नवीनतम (टरमिनुस ऐड क्युम) तिथियों को अपेक्षाकृत दृढ़ता से स्थापित किया जा सकता है :
आरम्भिक सम्भावित तिथि : पौलुस की मृत्यु के बाद, 65 ईस्वी के आसपास
नवीनतम सम्भावित तिथि : मन्दिर के नाश होने से पहले, 70 ईस्वी में
इब्रानियों के लेखक ने उसके पाठकों को ये उपदेश देने के लिए लिखा कि वे स्थानीय यहूदी शिक्षाओं को अस्वीकार कर दें और यीशु के प्रति विश्वासयोग्य बने रहें।
इब्रानियों के लेखक ने उसके श्रोताओं से विनती की कि वे उसकी पुस्तक को उपदेश की बातों के रूप में ग्रहण करें (इब्रानियों 13:22)।
आवृत्ति (31:57)
लेखक के उपदेशों की आवृत्ति हमारी उसके सन्देश को समझने की आवश्यकता में सहायता करती है।
लेखक ने "उत्साह वर्धक संभाव्य" का उपयोग किया है — एक यूनानी क्रिया का रूप जिसका प्रयोग आग्रह करने में किया जाता है। (इब्रानियों 4:14, 16; 12:12-16).
लेखक ने अपने श्रोताओं को निर्देशात्मक आदेश का उपयोग करके भी उपदेश दिया।
अलंकारिक शैली (33:54)
इब्रानियों की पुस्तक अत्यधिक साहित्यिक औजारों का उपयोग करती है जो कि प्रेरक भाषणकला या पहली शताब्दी में आवश्यक वाद विवाद से जुड़े हुए थे :
सियनक्रीसिस, दो या इससे अधिक चीजों के मध्य में की जाने वाली तुलना (इब्रानियों 7:11-28)।
इग्जाम्पला, उदाहरणों और दृष्टान्तों की सूची है जो कि एक के बाद एक आते चले जाते हैं (इब्रानियों 11)।
कौल वाहोमेर, "कमजोर से भारी" : क्योंकि सामान्य आधार-वाक्य सत्य है, तब निश्चित ही और अधिक कठिन निष्कर्ष भी सत्य ही होगा (इब्रानियों 10:28-29)।
स्थानीय शिक्षाओं को अस्वीकार करना (39:21)
दुखों से दूर रहने के लिए इब्रानियों के श्रोता ऐसी शिक्षाओं को स्वीकार करने की परीक्षा में पद गए थे जो कि मसीही विश्वास के विपरीत थीं।
इब्रानियों के लेखक ने उन गलत मान्यताओं और व्यवहारों का निपटारा किया है जो कि यहूदी समुदाय से बाहर के यहूदीवाद की मुख्यधारा में विकसित हुई थी (इब्रानियों 13:9)।
कुमरान नामक स्थान पर मृतक सागर के कुडण्ल पत्र इब्रानियों में स्थानीय यहूदी शिक्षाओं के विरुद्ध बहुत से उपदेशों को समझने में हमारी सहायता करते हैं।
अनुष्ठानिक भोजन को खाना (इब्रानियों 13:9)
मूल शिक्षाओं का वर्गीकरण (इब्रानियों 6:1-2)
भले और बुरे स्वर्गदूतों की शक्तियां और भूमिकाएं
मलिकिसिदक के बारे में झूठी शिक्षा
यीशु के प्रति विश्वस्त बने रहना (48:46)
अपने श्रोताओं को यीशु के प्रति विश्वासयोग्य सेवा में बने रहने की बुलाहट के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, इब्रानियों के लेखक ने उसके उपदेशों को पाँच मुख्य भागों में संगठित किया है :
स्वर्गदूतों के प्रकाशनों से बढ़कर मसीह की सर्वश्रेष्ठता (इब्रानियों 1:1-2:18)
मूसा के अधिकार से बढ़कर यीशु (इब्रानियों 3:1-4:13)
यीशु मलिकिसिदक की रीति पर सर्वश्रेष्ठ राजकीय याजक (इब्रानियों 4:14-7:28)
यीशु में नई वाचा की सर्वश्रेष्ठता (इब्रानियों 8:1-11:40)
व्यवहारिक दृढ़ता को प्रयोग (इब्रानियों 12:1-13:25)
अधिकांश व्याख्याकार यह क्यों मानते हैं कि पौलुस इब्रानियों की पुस्तक का लेखक नहीं था?
इब्रानियों की पत्री के मूल पाठकों की पांच विशेषताओं का वर्णन कीजिए और प्रत्येक विशेषता के लिए बाइबल के समर्थन को प्रदान कीजिए।
इब्रानियों की पुस्तक की रचना की संभावित तिथियाँ कौनसी हैं? इन तिथियों से घिरे वचन से संबधित और ऐतिहासिक प्रमाणों का वर्णन कीजिए।
अपने पाठकों को उपदेश देने के लिए इब्रानियों के लेखक ने कौनसी साहित्यिक विधियों का प्रयोग किया?
अपने पाठकों के लिए इब्रानियों के लेखक के मन कुछ विशेष लक्ष्य थे। लेखक के लक्ष्यों को दर्शाइए और उन्हें स्पष्ट कीजिए और उसने किस प्रकार अपने उपदेशों के प्रति अपने पाठकों से प्रत्युत्तर देने की अपेक्षा की।
इब्रानियों के लेखक के विषय में ओरेगन ने कहा “परन्तु अब इस पत्र को किसने लिखा है, परमेश्वर इस विषय में सत्य को जानता है।” क्या पुस्तक की यह अनिश्चितता इसके अंदेश में आपके विश्वास को प्रभावित करती है? अपने उत्तर को स्पष्ट कीजिए।
इब्रानियों 5:12 के अनुसार इब्रानियों के मूल श्रोता अपरिपक्व थे। आपके जीवन में ऐसे कौनसे क्षेत्र हैं जिनमें सैद्धांतिक उन्नति की आवश्यकता हो?
मसीह का अनुसरण करने के कारण मूल पाठकों को सताया गया था। क्या मसीह में आपके विश्वास के कारण कभी आपको सताया गया है? लेखक का संदेश आपको किस प्रकार प्रोत्साहित करता है?
लेखक ने संघर्ष कर रहे मसीहियों को यह उपदेश देने के लिए लिखा कि वे झूठी शिक्षाओं को त्याग दें और यीशु के प्रति विश्वासयोग्य रहें। आप कौनसी झूठी शिक्षाओं का सामना कर रहे हैं? मसीह के प्रति विश्वासयोग्य रहने के लिए अपने कौनसी विधि अपनाई है?
इब्रानियों के लेखक ने अत्यावश्यकता के भाव के साथ अपने संदेश को सुनाया। आप इब्रानियों में पाए जाने वाले अत्यावश्यकता के भाव के समान किस प्रकार सुसमाचार को सुना और जी सकते हो?
इब्रानियों की पुस्तक बहुत अधिक अलंकारिक है। आप मसीहियों को बाइबल के सत्य का उपदेश देते हुए इस तकनीक का प्रयोग कैसे कर सकते हैं?
अपने जानने वाले कुछ ऐसे मसीहियों का नाम बताइए जिन्होंने कष्टों के सामने भी अपने विश्वास को बनाए रखा और मसीह से दूर नहीं हुए। उनमें ऐसी कौनसी बातें हैं जिनका अनुकरण करना चाहिए?
आप इस समय कौनसी सेवाकाईयों से जुड़े हुए हैं, और वे किस प्रकार मसीहियों को यीशु के प्रति विश्वासयोग्य रहने में सहायता और प्रोत्साहित कर रही हैं?
इस अध्ययन से आपने कौनसी सबसे महत्वपूर्ण बात सीखी है?
Continue reading the full transcript

