इब्रानियों की पुस्तक के लेखक ने यीशु मसीह के आने से इतिहास के अंतिम दिनों में कैसे पहुंच गया था, इस पर विचार करने के लिए एक साथी वीडियो पाठ 2 उसी श्रृंखला के प्रश्न पूछता है: किस तरीके से इब्रानियों के लेखक ने पुराने वचन की निरंतर वैधता को अपने पाठकों के लिए कैसे प्रमाणित किया? इब्रानियों के लेखक ने अपने पाठकों को विश्वास में दृढ़ रहने के लिए कैसे प्रेरित किया? इब्रानियों में धर्मत्याग के खिलाफ चेतावनियों को हम कैसे समझ सकते हैं? इब्रानियों के लेखक ने यीशु की तुलना और आरोन और मल्कीसेदेक के याजकत्व से कैसे की? यीशु का पाप के लिए बलिदान पुराने नियम में दिए गए बलिदानों से कैसे برتر था? यीशु के याजक के रूप में और बलिदान के मेमने के रूप में क्या महत्व है? इब्रानियों के अध्याय 12 में लेखक ने क्या कहा जब उसने कहा कि हम पहले से ही सिय्योन, स्वर्गीय यरूशलेम में आ चुके हैं? इब्रानियों के लेखक ने क्या कहा जब उसने कहा कि पुराना वचन मसीह के आने से अप्रचलित हो गया था? क्या इब्रानियों की पुस्तक नए वचन को वचन नवीनीकरण या कुछ पूरी तरह से नए के रूप में प्रस्तुत करती है? इब्रानियों 13 में, लेखक परमेश्वर के लोगों के अंतिम गंतव्य को कैसे वर्णित करता है?
From the transcript
इब्रानियों के लेखक ने उसके पाठकों को यह उपदेश देने के लिए लिखा कि वे स्थानीय यहूदी शिक्षाओं को अस्वीकार कर दें और यीशु के प्रति विश्वासयोग्य बने रहें।
मसीही धर्मशास्त्री अक्सर बाइबल की अन्तिम दिनों के लिए दी गई शिक्षाओं को "युगान्तविज्ञान" के रूप में उल्लेख करते हैं। (यह तकनीकी शब्द यूनानी शब्द इस्काटोस (ἔσχατος) से आता है जिसका अर्थ "पिछला" या "अन्तिम" से है।)
इब्रानियों के लेखक के ध्यान में जब वह अपनी इस पुस्तक को लिख रहा था, तो युगान्तविज्ञान था (इब्रानियों 1:1-2)।
इस्राएल का इतिहास हमें इब्रानियों की पुस्तक में पाए जाने वाले युगान्तविज्ञान को समझने में सहायता करता है :
राजशाही अवधि के मध्य, इस्राएल परमेश्वर के विरूद्ध बलवा करने में और बड़ी गहराई से गिरता चला गया।
इस्राएल और यहूदा बन्धुआई में चले गए।
उनके विद्रोह के कारण इस्राएल ने आने वाली पाँच शताब्दियों तक मादी और फारसी, यूनानी और अन्त में रोमी साम्राज्य के अंतर्गत दुःख उठाए।
पुराने और नए नियमों के मध्य में, अधिकांश यहूदी समुदायों ने इस आशा को स्थिरता से थामे रहा कि परमेश्वर का अन्तिम न्याय और आशीषें अन्तिम दिनों में आ जाएंगी।
इतिहास के दो महान युग :
“यह युग” – पाप का युग जिसके फलस्वरूप इस्राएल असफल हुआ और बन्धुवाई में गया।
“आने वाला युग” – वह समय जब परमेश्वर अपने अन्तिम न्याय को उसके शत्रुओं और उसकी अन्तिम, महिमामयी आशीषों को उसके विश्वासयोग्य लोगों के ऊपर उण्डेल देगा।
इब्रानियों के लेखक ने अविश्वासी यहूदियों और मसीह के अनुयायियों के बीच धर्मविज्ञानी भिन्नताओं की ओर संकेत किया :
अविश्वासी यहूदी : मसीह एक भंयकर, नाटकीय परिवर्तन इस युग और आने वाले युग में लेकर आएगा।
मसीह के अनुयायी : यीशु वह मसीहा है जो अन्तिम दिनों को तीन चरणों में लेकर आएगा : उदघाटन, निरंतरता और पराकाष्ठा या शिरो-बिन्दु (प्रेरितों के काम 2:17, 2 पतरस 3:3)।
लेखक के लिए “अंतिम दिनों” का विषय महत्वपूर्ण था (इब्रानियों 2:5; 6:5; 9:11; 9:26; 10:1; 13:14).
इब्रानियों की पुस्तक पुराने नियम से लगभग 100 बार इससे उद्धरण लेती है, इसकी ओर संदर्भित करती है, या इसकी ओर संकेत करती है।
इब्रानियों के लेखक ने मसीही विश्वास के अपने प्रस्तुतीकरण में ऐतिहासिक विवरणों को जोड़ दिया (इब्रानियों 7:2; 12:20-21)।
इब्रानियों लेखक ने लेखक ने इब्रानी पवित्रशास्त्र में अभिपुष्ट धर्मवैज्ञानिक मान्यताओं के ऊपर ध्यान केन्द्रित किया है।
स्वर्गदूतों को सेवा करने वाली आत्माओं के रूप में (इब्रानियों 1:7, भजन संहिता 104:4)
स्वर्गदूतों से कम (इब्रानियों 2:6-8, भजन संहिता 8:4-6)
परमेश्वर की धार्मिकता की आशीषें (इब्रानियों 2:13, यशायाह 8:17)
परमेश्वर की अब्राहम के साथ खाई हुई शपथ (इब्रानियों 6:13-14, उत्पत्ति 22:17)
परमेश्वर एक भस्म करने वाली आग के रूप में (इब्रानियों 12:29, व्यवस्थाविवरण 4:24)
पुराने और नए नियम के समयों के बीच धर्मविज्ञानी निरंतरता के अन्य उदाहरण (इब्रानियों 4:4-7; 8:5; 9:20; 10:30, 31; 10:38; 13:5)।
पुराने नियम की नैतिक आवश्यकताएं नए नियम के समय में भी मानक बनी रहेंगीं :
बलवा न करना (इब्रानियों 3:7-15, भजन संहिता 95:7-11)
निरूत्साहित न होना (इब्रानियों 12:5-6, नीतिवचन 3:11-12)
धार्मिकता के मार्ग पर चलते रहना (इब्रानियों 12:13, नीतिवचन 4:26)
परमेश्वर पर भरोसा रखना (इब्रानियों 13:6, भजन संहिता 118:6-7)
इब्रानियों के लेखक ने पुराने नियम की कई युगान्तकालीन भविष्यद्वाणियों का उपयोग यह प्रगट करने के लिए किया है कि परमेश्वर का अन्तिम न्याय और आशीषें मसीह में पूरी होंगी :
स्वर्गदूत दण्डवत् करेंगे (इब्रानियों 1:6, व्यवस्थाविवरण 32:43)
समकालीन प्रबन्ध नाश कर दिया जाएगा (इब्रानियों 1:10-12, भजन संहिता 102:25-27)
विश्वव्यापी सम्प्रभुता (इब्रानियों 1:13, भजन संहिता 110:1)
परमेश्वर की ओर से राजकीय महायाजकपन (इब्रानियों 5:6; 7:17, भजन संहिता 110:4)
मनुष्य की असफलता पर विजय (इब्रानियों 8:8-12, यिर्मयाह 31:31-34)
आगे बलिदानों की आवश्यकता नहीं (इब्रानियों 10:16-17, यिर्मयाह 31)
युगान्तकालीन युग के बारे में अन्य भविष्यद्वाणियां (इब्रानियों 7:21; 10:37; 12:26)
लेखक ने कई राजवंशीय आदर्शों की ओर संकेत किया है जो कि दाऊद की वंशावली के लिए भजन संहिता में स्थापित किए गए थे।
यीशु ही दाऊद के राजकीय घराने के आदर्शों की सर्वोच्च, सिद्ध पूर्णता है।
जातियों पर राज्य करने के लिए एक राजकीय पुत्र (इब्रानियों 1:5, भजन संहिता 2:7, 2 शमूएल 7:14)
एक राजा का सम्मान (इब्रानियों 1:8-9, भजन संहिता 45:6-7)
इस्राएलियों के साथ धार्मिकता के आनन्द का साझा करना (इब्रानियों 2:11-12, भजन संहिता 22:22)
परमेश्वर के प्रति शरीरों का समर्पण (इब्रानियों 10:5-7, भजन संहिता 40:6-8)
इब्रानियों की पुस्तक में लगभग 30 स्पष्ट उपदेश सम्मिलित हैं।
लेखक के उपदेशों ने उसके श्रोताओं को उसकी पुस्तक को भावनात्मक, धारणात्मक और व्यवहारात्मक रूप में लागू करने के लिए उत्साहित किया :
भावनात्मक उपदेश (इब्रानियों 3:8; 3:13; 3:15; 4:1; 4:16; 10:22; 10:35)
धारणात्मक उपदेश (इब्रानियों 2:1; 3:1; 6:1)
व्यवहारात्मक उपदेश (इब्रानियों 12:16; 13:1-19)
इब्रानियों के लेखक ने अपने कई उपदेशों को सकारात्मक प्रेरणाओं के साथ जोड़ा (इब्रानियों 4:13-16; 10:35; 13:16)।
लेखक ने अपने पाठकों को उपदेश देने के लिए कई नकारात्मक प्रेरणाओं का प्रयोग किया (इब्रानियों 2:2-3; 6:4-8; 10:26-31)।
हमें यह ध्यान में रखना चाहिए कि इब्रानियों की पुस्तक एक तकनीकी विधिवत् धर्मविज्ञान नहीं है।
इब्रानियों का लेखक कभी भी धर्मत्याग करने वाले को "धर्मी" के रूप में वर्णित नहीं करता है। परन्तु उसने कुछ ऐसी शब्दावलियों का उपयोग किया जिन्हें इवैंजेलिकल लोग अक्सर केवल सच्चे विश्वासियों के लिए ही उपयोग करते हैं।
धर्मत्याग के लिए ईश्वरीय न्याय इब्रानियों के लिए विशेष नहीं है।
पहली शताब्दी में यहूदी समुदायों में अक्सर स्वर्गदूतों को सामर्थी, महिमामयी प्राणियों के रूप में महिमा मिलती थी जो कि ईश्वरीय प्रकाशनों को निम्न स्तर के मानवीय प्राणियों तक लेकर आते थे।
लेखक ने स्वर्गदूतों के प्रकाशन की चुनौती का उत्तर पाँच चरणों में दिया :
ईश्वरीय प्रकाशन का स्त्रोत (1:1-4)
परमेश्वर का मसीहवाचीय पुत्र (1:5-14)
उद्धार का सन्देश (2:1-4)
स्वर्गदूतों के ऊपर न्यायी (2:5-9)
अब्राहम का वंश (2:10-18)
इब्रानियों के लेखक ने अपने पाठकों को यह उपदेश दिया के वे यीशु के अधिकार को मूसा के अधिकार से ऊपर रखें, उसने कहा कि वे :
मूसा से अधिक यीशु का सम्मान करें (3:1-6)
हृदय की कठोरता से बचें (3:7-19)
परमेश्वर के विश्राम में पहुंचें (4:1-13)
इब्रानियों के लेखक ने मलिकिसिदक के राजकीय याजकपन के बारे में स्थानीय यहूदी शिक्षाओं को चुनौती दी :
विश्वास को दृढ़ता से थामे रहना (4:4-16)
यीशु ने महायाजक होने की सारी योग्यताओं को पूरा किया। (5:1-10)
परिपक्वता की ओर आगे बढ़ना (5:11-6:12)
यीशु लेवीय याजकपन से आगे बढ़ गया (6:13-7:28)
लैव्यवस्था-संबंधी बलिदान कभी भी पूरे प्रायश्चित को नहीं ला सके, परन्तु मलिकिसिदक के याजकपन की पूर्णता के रूप में, मसीह ने सदैव के लिए और सभों के लिए एक ही बार में प्रायश्चित कर दिया था।
इब्रानियों का लेखक मसीह की श्रेष्ठता के बारे में और ज्यादा वर्णन यह विचार विमर्श करते हुए देता है कि जब परमेश्वर ने मसीह को राजकीय महायाजक के रूप में ठहराया तो कैसे नई वाचा पुरानी से श्रेष्ठ है।
यीशु स्वर्ग में राजकीय महायाजक होने के नाते नई वाचा की मध्यस्थता करता है (8:1-13)
यीशु लेवीय याजकपद से श्रेष्ठ है (9:1-18)
यीशु पाप की सम्पूर्ण क्षमा लेकर आया (10:1-18)
आशा को पकड़े रहो (10:19-23)
एक दूसरे को प्रोत्साहित करो (10:24-31)
अपने अतीत को स्मरण करें और अपने हियाव को न छोड़ें (10:32-35)
परमेश्वर की इच्छा पूरी करने के लिए विश्वास में दृढ़ रहो (10:36-39)
बचाने वाला विश्वास (11:1-40)
अंत में लेखक ने जीवन के विशेष क्षेत्रों के बारे में बहुत से उपदेशों दिए :
विश्वास में ऐसे दृढ़ बने रहो जैसे कि दौड़ में (12:1-3)
कठिनाइयों का सामना करो (12:4-13)
एक दूसरे को प्रोत्साहित करो (12:14-17)
मसीह में पाई आशीषों के लिए धन्यवादी बनो (12:18-29)
प्रतिदिन के जीवन में विश्वासयोग्य रहो (13:1-19)
समाप्ति (13:20-25)
सारांश (1:08:31)
स्पष्ट कीजिए कि इब्रानियों के लेखक ने युगांतविज्ञान पर इतना ध्यान क्यों केन्द्रित किया।
इब्रानियों के लेखक ने अपने धर्मविज्ञानी दृष्टिकोणों के समर्थन में किस प्रकार पुराने नियम का प्रयोग किया? कुछ उदाहरण दीजिए।
दृढ बने रहने के लेखक के उपदेशों की दो महत्वपूर्ण विशेषताओं को बताइए और स्पष्ट कीजिए।
इब्रानियों के लेखक ने किस प्रकार अपने पाठकों को सिखाया कि यीशु स्वर्गदूतों से श्रेष्ठ है?
यीशु के अधिकार को मूसा के अधिकार से ऊपर रखने में इब्रानियों के लेखक ने अपने पाठकों को विश्वास दिलाने के लिए कैसे उपदेशों का प्रयोग किया? यह महत्वपूर्ण क्यों था?
इब्रानियों के लेखक ने यीशु को मलिकिसिदक से ऊपर यीशु के अधिकार को रखने के लिए क्यों उत्साहित किया?
सम्पूर्ण विवरण दीजिए कि किस प्रकार नई वाचा पुरानी से श्रेष्ठ है।
कठिनाई के सामने दृढ बने रहने के लिए इब्रानियों के लेखक ने कम से कम जिन पांच व्यावहारिक तरीकों का प्रयोग किया उनका वर्णन कीजिए।
इब्रानियों की पुस्तक में पाए जाने वाले युगान्तविज्ञान की शिक्षा के प्रकाश में आप आने वाले युग में किन बातों की आशा और अपेक्षा करते हैं?
इब्रानियों की पुस्तक लगभग 100 बार पुराने नियम का उद्धरण या उल्लेख करते हैं। आप अपने जीवन और सेवकाई में पुराने नियम के महत्व को किस प्रकार बनाए रखते हैं?
पुराने नियम द्वारा स्थापित उन मांगों को समझने में सहायता के लिए आप किन निर्देशिकाओं, साधनों या विधियों का प्रयोग करते हैं जो आज भी वर्तमान कलीसिया के लिए महत्वपूर्ण बनी हुई हैं?
उन लोगों का नाम बताइए जो आपके लिए प्रोत्साहन का स्त्रोत रहे हैं। किस प्रकार इन लोगों ने आपको मसीह में विश्वासयोग्य रहने और दृढ बने रहने में सहायता की है?
कौनसी परीक्षाएं, सताव या दबाव आपको मसीह के प्रति वफादार रहना मुश्किल बना देते हैं?
इब्रानियों में पाए जाने वाले प्रोत्साहनों और चेतावनियों को आप सुसमाचारिक साधन के रूप में कैसे प्रयोग कर सकते हैं?
अपने समुदाय, देश या राष्ट्र में कौनसी शिक्षाएं या कार्य मसीहियों के समक्ष गंभीर चुनौती उत्पन्न करते हैं?
यह समझ कि यीशु आपका राजकीय महायाजक है, किस प्रकार आपके प्रार्थना के जीवन को प्रभावित करता है?
किन रूपों में इब्रानियों का संदेश कठिनाइयों को सहने में आपकी सहायता करता है?
इब्रानियों की पुस्तक का एक उद्देश्य इस बात पर बल देना है कि यीशु मसीह ने हमारे लिए पाप पर विजय पा ली है। आप अपने प्रभाव और सेवकाई के क्षेत्रों में किस प्रकार लोगों को मसीह की इस पर्याप्तता के बारे में बता सकते हैं?
इस अध्ययन से आपने कौनसी सबसे महत्वपूर्ण बात सीखी है?
Continue reading the full transcript

