<link rel="stylesheet" href="https://cdn.plyr.io/3.7.8/plyr.css" />
Back to CatalogHGBउन्होंने हमें पवित्रशास्त्र दिया: व्याख्या की नींव
उन्होंने हमें पवित्रशास्त्र दिया: व्याख्या की नींव ·VideoTranslated from English

HGB-10 बाइबिलिकल संस्कृति और आधुनिक अनुप्रयोग

Read the full text

उसी श्रृंखला के पाठ 10 के लिए एक साथी वीडियो जो निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देता है: परमेश्वर ने मानवता को सांस्कृतिक आदेश क्यों दिया? मानवता के पाप में गिरने से हमारे सही ढंग से सोचने की क्षमता पर क्या प्रभाव पड़ा? परमेश्वर के नियमों ने प्राचीन इस्राइल की संस्कृति को किस तरह निर्देशित किया? मसीह के आने से इस्राइल और अन्यजाति राष्ट्रों के बीच संबंध पर क्या प्रभाव पड़ा? हम बाइबल में केवल वर्णित सांस्कृतिक प्रथाओं और उन प्रथाओं के बीच अंतर कैसे जान सकते हैं जिनका पालन हमें आज करना आवश्यक है? पौलुस के सिर ढकने के बारे में 1 कुरिन्थियों अध्याय 11 में दिए गए कथनों पर ईसाइयों को कैसे प्रतिक्रिया करनी चाहिए? ईसाइयों के लिए पृथ्वी के नमक और दुनिया के प्रकाश होने का क्या अर्थ है? ईसाइयों को आज संस्कृतियों के बीच अंतर को कैसे स्वीकार करना चाहिए लेकिन फिर भी पवित्रशास्त्र के निरपेक्ष अधिकार में विश्वास बनाए रखना चाहिए?


From the transcript

कैसे बाइबल आधारित संस्कृति का महत्व आपके अध्ययन और पवित्रशास्त्र के जीवन में लागूकरण को प्रभावित करता है?

उत्पत्ति 3 में प्रगट संस्कृति विभाजन का आपके सांसारिक दृष्टिकोण और सेवकाई के दृष्टिकोण के ऊपर क्या प्रभाव पड़ा है?

उन सांस्कृतिक विविधताओं के कुछ विशेष उदाहरण दें जिन्हें आपने व्यक्तिगत् रूप से अनुभव या अवलोकन किया है । आप किस तरह से इस विविधता का निपटारा करते हैं?

किस तरह से बाइबल के इतिहास में संस्कृति का विकास पुराने नियम के आपके अध्ययन को प्रभावित करता है?

क्योंकि विरोधाभासी सांस्कृतिक आदर्श हमारे आधुनिक संदर्भ में भी अस्तित्व में हैं, परिणामस्वरूप आप किस तरह सुसमाचार प्रचार के कार्य को करते हैं?

वे कौन सी कुछ विशेष बातें हैं जिन्होंने आपकी संस्कृति को समय के व्यतीत होने के साथ परिवर्तित कर दिया है ? इन परिवर्तनों के क्या प्रभाव आपकी संस्कृति के ऊपर पड़े हैं?

किस तरह से आप अपनी संस्कृति को अपनी वर्तमान की सेवकाई या कार्य के द्वारा प्रभावित कर रहे हैं?

पृथ्वी के नमक और जगत की ज्योति के रूप में आपकी संस्कृति में आपका दिखाई देना कैसा होगा? क्या यह किसी अन्य संस्कृति में भिन्न दिखाई देगा ? अपने उत्तर की व्याख्या करें।

पवित्रशास्त्र के एक संदर्भ का चुनाव करें और आज के संसार की दो भिन्न संस्कृतियों के बारे में सोचे। और कैसे इस संदर्भ को इन दोनों संस्कृतियों में लागू करेंगे?

किस तरह से आप विश्‍वासयोग्यता के साथ पवित्रशास्त्र में मिलने वाले सांस्कृतिक आदर्श को अपनी समकालीन परिस्थतियों में लागू कर सकते हैं?

इस अध्याय से कौन सी सबसे महत्वपूर्ण बात को आपने सीखा है?

Continue reading the full transcript