इसी श्रृंखला के पाठ 10 का पूरक वीडियो, जिसमें इन प्रश्नों के उत्तर दिए गए हैं: परमेश्वर ने मानवजाति को सांस्कृतिक आज्ञा क्यों दी? पाप में मानवजाति के पतन ने सही ढंग से सोचने की हमारी क्षमता को कैसे प्रभावित किया? प्राचीन इस्राएल की संस्कृति को परमेश्वर के नियमों ने किन तरीकों से दिशा दी? मसीह के आगमन ने इस्राएल और अन्यजाति राष्ट्रों के बीच के संबंध को कैसे प्रभावित किया? हम कैसे जान सकते हैं कि बाइबिल में केवल वर्णित सांस्कृतिक प्रथाओं और आज जिन प्रथाओं का पालन करना हमारे लिए आवश्यक है, उनमें क्या अंतर है? 1 कुरिन्थियों अध्याय 11 में सिर ढकने के बारे में पौलुस के कथनों पर मसीहियों को कैसी प्रतिक्रिया देनी चाहिए? मसीहियों के लिए पृथ्वी का नमक और संसार की ज्योति होने का क्या अर्थ है? आज विभिन्न संस्कृतियों के भेदों को स्वीकार करते हुए भी मसीही, पवित्रशास्त्र के पूर्ण अधिकार में अपना विश्वास कैसे बनाए रख सकते हैं?
From the transcript
कैसे बाइबल आधारित संस्कृति का महत्व आपके अध्ययन और पवित्रशास्त्र के जीवन में लागूकरण को प्रभावित करता है?
उत्पत्ति 3 में प्रगट संस्कृति विभाजन का आपके सांसारिक दृष्टिकोण और सेवकाई के दृष्टिकोण के ऊपर क्या प्रभाव पड़ा है?
उन सांस्कृतिक विविधताओं के कुछ विशेष उदाहरण दें जिन्हें आपने व्यक्तिगत् रूप से अनुभव या अवलोकन किया है । आप किस तरह से इस विविधता का निपटारा करते हैं?
किस तरह से बाइबल के इतिहास में संस्कृति का विकास पुराने नियम के आपके अध्ययन को प्रभावित करता है?
क्योंकि विरोधाभासी सांस्कृतिक आदर्श हमारे आधुनिक संदर्भ में भी अस्तित्व में हैं, परिणामस्वरूप आप किस तरह सुसमाचार प्रचार के कार्य को करते हैं?
वे कौन सी कुछ विशेष बातें हैं जिन्होंने आपकी संस्कृति को समय के व्यतीत होने के साथ परिवर्तित कर दिया है ? इन परिवर्तनों के क्या प्रभाव आपकी संस्कृति के ऊपर पड़े हैं?
किस तरह से आप अपनी संस्कृति को अपनी वर्तमान की सेवकाई या कार्य के द्वारा प्रभावित कर रहे हैं?
पृथ्वी के नमक और जगत की ज्योति के रूप में आपकी संस्कृति में आपका दिखाई देना कैसा होगा? क्या यह किसी अन्य संस्कृति में भिन्न दिखाई देगा ? अपने उत्तर की व्याख्या करें।
पवित्रशास्त्र के एक संदर्भ का चुनाव करें और आज के संसार की दो भिन्न संस्कृतियों के बारे में सोचे। और कैसे इस संदर्भ को इन दोनों संस्कृतियों में लागू करेंगे?
किस तरह से आप विश्वासयोग्यता के साथ पवित्रशास्त्र में मिलने वाले सांस्कृतिक आदर्श को अपनी समकालीन परिस्थतियों में लागू कर सकते हैं?
इस अध्याय से कौन सी सबसे महत्वपूर्ण बात को आपने सीखा है?
Continue reading the full transcript