<link rel="stylesheet" href="https://cdn.plyr.io/3.7.8/plyr.css" />
Back to CatalogHGBउन्होंने हमें पवित्रशास्त्र दिया: व्याख्या की नींव
उन्होंने हमें पवित्रशास्त्र दिया: व्याख्या की नींव ·VideoTranslated from English

HGB-11 व्यक्तियों के लिए आधुनिक अनुप्रयोग

Read the full text

उसी श्रृंखला के पाठ 11 के लिए एक साथी वीडियो जो निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देता है: क्या परमेश्वर और पड़ोसी से प्रेम करने के लिए बाइबल के आदेश एक दूसरे से जुड़े हुए हैं? क्या बाइबल में कुछ ऐसे नियम या आदेश हैं जिनका हमें पालन नहीं करना चाहिए? आज के विश्वासियों को मुख्य रूप से पवित्रशास्त्र के व्यवहारिक अनुप्रयोगों पर ध्यान केंद्रित क्यों करना चाहिए? क्या हमारे ईसाई जीवन के कॉर्पोरेट पहलू व्यक्तिगत पहलुओं के समान ही महत्वपूर्ण हैं? हमारे लिए यह कितना महत्वपूर्ण है कि हम केवल 'श्रवण' करने वालों के बजाय 'क्रिया' करने वाले बनें? पवित्र आत्मा हमें पवित्रशास्त्र को अपने जीवन में लागू करने में कैसे मदद करता है? जब हम पवित्रशास्त्र के भावनात्मक पहलुओं पर जोर देते हैं तो हम भावनात्मकता से कैसे बच सकते हैं? हम बाइबल में वर्णित व्यक्तियों के उदाहरणों का पालन करने के लिए कब जान सकते हैं? हम बाइबल की जिम्मेदारी से व्याख्या करने के लिए आवश्यक कौशल कैसे विकसित कर सकते हैं? पादरी अपने चर्चों में विभिन्न प्रकार के व्यक्तियों के लिए पवित्रशास्त्र को कैसे लागू कर सकते हैं?


From the transcript

परमेश्वर के वचन की मंशा आपके जीवन के प्रत्येक क्षेत्र को प्रभावित करने की है। आपके जीवन के वे कौन से विशेष क्षेत्र हैं जहाँ पर आप पवित्रशास्त्र को सफलतापूर्वक लागू कर रहे हैं? कौन से कुछ क्षेत्र हैं जहाँ पर आप परमेश्वर के वचन को जीवन में लागू करने के लिए संघर्षरत् हैं?

बाइबल हमारे जीवन में मार्गदर्शन के लिए सार्वभौमिक सिद्धान्त, सामान्य निर्देश, विशिष्ठ निर्देश और सफलता और असफलता के उदाहरणों को प्रदान करती है। पवित्रशास्त्र को हमारे जीवन में लागू करने के लिए किस तरह से ये निर्देशात्मक भिन्नताएँ प्रभावित करनी चाहिए?

कुछ निश्चित उदाहरणों को दें कि कैसे आप मसीह के अपने पड़ोसी को अपने जैसा प्रेम रख के आदेश को अपनी परिस्थितियों में लागू कर रहे हैं।

जब आप जीवन में चुनाव करने के विकल्पों का सामना करते हैं, तो क्या आप उन प्राथमिकताओं का बनाए रखते हैं जिन्हें यीशु ने उसके शिष्यों को सिखाया, या कई बार पवित्रशास्त्र की व्याख्या में ही खो जाते हैं और उच्च निर्देशों को भूल जाते हैं? अपने उत्तर की व्याख्या करें।

कैसे आप इस समय अपनी सेवकाई के संदर्भ और व्यक्तिगत् परिस्थितियों में पवित्रशास्त्र के उच्च और निम्न निर्देशों को लागू करते हैं?

कैसे मसीही अगुवों और/या अन्य मसीही विश्वासियों ने आपकी सहायता पवित्रशास्त्र के अपरिचित और जटिल शिक्षाओं के निष्पादन में की है? निश्चित उदाहरणों के दें।

इस बात की जानकारी से आपको कौन से उत्साह और सांत्वना मिलती कि परमेश्वर ने बाइबल की शिक्षाओं को जीवनों में लागू करने की प्रक्रिया दोनों अर्थात् अगुवों और समाज में अन्य मसीही विश्वासियों की देखरेख में घटित हो?

क्या हमें सदैव बाइबल को अन्य लोगों के साथ समाज में पढ़ना चाहिए? क्यों और क्यों नहीं? अपने विचारों के समर्थन में कुछ उदाहरण दें।

जब आप पवित्रशास्त्र का अध्ययन करते हैं तो कैसे आप कलीसियाई अगुवों के ऊपर पूर्ण निर्भरता और अकेले बने रहने और व्यक्तिगतवाद का अनुसरण करने के मध्य में एक सन्तुलन को पाते हैं ?

इस अध्याय से कौन सी सबसे महत्वपूर्ण बात को आपने सीखा है?

Continue reading the full transcript