<link rel="stylesheet" href="https://cdn.plyr.io/3.7.8/plyr.css" />
कैटलॉग पर वापसHGBउसने हमें पवित्रशास्त्र दिया: व्याख्या की नींव
उसने हमें पवित्रशास्त्र दिया: व्याख्या की नींव ·Videoअंग्रेज़ी से अनुवादित

HGB-11 व्यक्तियों के लिए आधुनिक अनुप्रयोग

पूरा पाठ पढ़ें

इसी शृंखला के पाठ 11 का एक पूरक वीडियो, जो इन प्रश्नों के उत्तर देता है: क्या परमेश्वर और पड़ोसी से प्रेम करने की बाइबल की आज्ञाएँ एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं? क्या बाइबल में कुछ ऐसे नियम या आज्ञाएँ हैं जिनका हमें पालन नहीं करना चाहिए? आज विश्वासी मुख्यतः पवित्रशास्त्र के आचरण-संबंधी अनुप्रयोगों पर ध्यान क्यों देते हैं? क्या हमारे मसीही जीवन के सामूहिक पक्ष उतने ही महत्त्वपूर्ण हैं जितने व्यक्तिगत पक्ष? वचन पर चलने वाले और केवल सुनने वाले न होने का हमारे लिए कितना महत्त्व है? पवित्र आत्मा हमारे जीवन में पवित्रशास्त्र को लागू करने में हमारी सहायता कैसे करता है? पवित्रशास्त्र के भावनात्मक पक्षों पर ज़ोर देते समय हम भावुकतावाद से कैसे बच सकते हैं? हम कैसे जान सकते हैं कि बाइबल में वर्णित व्यक्तियों के उदाहरणों का कब अनुसरण करना चाहिए? बाइबल की ज़िम्मेदारी से व्याख्या करने के लिए आवश्यक कौशल हम कैसे विकसित कर सकते हैं? पास्टर अपने कलीसियाओं के अलग-अलग व्यक्तियों पर पवित्रशास्त्र को कैसे लागू कर सकते हैं?


From the transcript

परमेश्वर के वचन की मंशा आपके जीवन के प्रत्येक क्षेत्र को प्रभावित करने की है। आपके जीवन के वे कौन से विशेष क्षेत्र हैं जहाँ पर आप पवित्रशास्त्र को सफलतापूर्वक लागू कर रहे हैं? कौन से कुछ क्षेत्र हैं जहाँ पर आप परमेश्वर के वचन को जीवन में लागू करने के लिए संघर्षरत् हैं?

बाइबल हमारे जीवन में मार्गदर्शन के लिए सार्वभौमिक सिद्धान्त, सामान्य निर्देश, विशिष्ठ निर्देश और सफलता और असफलता के उदाहरणों को प्रदान करती है। पवित्रशास्त्र को हमारे जीवन में लागू करने के लिए किस तरह से ये निर्देशात्मक भिन्नताएँ प्रभावित करनी चाहिए?

कुछ निश्चित उदाहरणों को दें कि कैसे आप मसीह के अपने पड़ोसी को अपने जैसा प्रेम रख के आदेश को अपनी परिस्थितियों में लागू कर रहे हैं।

जब आप जीवन में चुनाव करने के विकल्पों का सामना करते हैं, तो क्या आप उन प्राथमिकताओं का बनाए रखते हैं जिन्हें यीशु ने उसके शिष्यों को सिखाया, या कई बार पवित्रशास्त्र की व्याख्या में ही खो जाते हैं और उच्च निर्देशों को भूल जाते हैं? अपने उत्तर की व्याख्या करें।

कैसे आप इस समय अपनी सेवकाई के संदर्भ और व्यक्तिगत् परिस्थितियों में पवित्रशास्त्र के उच्च और निम्न निर्देशों को लागू करते हैं?

कैसे मसीही अगुवों और/या अन्य मसीही विश्वासियों ने आपकी सहायता पवित्रशास्त्र के अपरिचित और जटिल शिक्षाओं के निष्पादन में की है? निश्चित उदाहरणों के दें।

इस बात की जानकारी से आपको कौन से उत्साह और सांत्वना मिलती कि परमेश्वर ने बाइबल की शिक्षाओं को जीवनों में लागू करने की प्रक्रिया दोनों अर्थात् अगुवों और समाज में अन्य मसीही विश्वासियों की देखरेख में घटित हो?

क्या हमें सदैव बाइबल को अन्य लोगों के साथ समाज में पढ़ना चाहिए? क्यों और क्यों नहीं? अपने विचारों के समर्थन में कुछ उदाहरण दें।

जब आप पवित्रशास्त्र का अध्ययन करते हैं तो कैसे आप कलीसियाई अगुवों के ऊपर पूर्ण निर्भरता और अकेले बने रहने और व्यक्तिगतवाद का अनुसरण करने के मध्य में एक सन्तुलन को पाते हैं ?

इस अध्याय से कौन सी सबसे महत्वपूर्ण बात को आपने सीखा है?

Continue reading the full transcript