उसी श्रृंखला के दूसरे पाठ के लिए एक साथी वीडियो जो निम्नलिखित प्रश्न पूछता है: गलातियों की तारीख और मूल दर्शकों द्वारा गलातियों की हमारी व्याख्या कैसे प्रभावित होती है? पौलुस ने अधिन 믿ने वाले यहूदियों को प्रेरितों के काम 13 में क्यों अस्वीकार कर दिया? गलातियों को अपने पत्र में पौलुस ने इतनी मजबूत भाषा का उपयोग क्यों किया? क्या गलतियों में गलतियों के समान आधुनिक त्रुटियां हैं? गलातियों 2 में पौलुस ने पतरस का इतनी दृढ़ता से विरोध क्यों किया? क्या पौलुस ने विश्वास किया कि परमेश्वर के पास इस्राएल और कलीसिया के लिए अलग-अलग योजनाएं थीं? गलातियों में पौलुस ने खतना को क्यों अस्वीकार कर दिया लेकिन बाद में तीमुथियुस को खतना करने की अनुमति दी? क्या आधुनिक कलीसिया को अपनी विभिन्न संस्कृतियों को मिलाना और सुलह करना चाहिए? व्यवस्था और अनुग्रह के बीच क्या संबंध है? क्या अनुग्रह पर पर्याप्त जोर नहीं देने और व्यवस्था पर अधिक जोर देने की संभावना है? क्या पौलुस ने यीशु के प्रकाश में पुराने नियम की अनुचित व्याख्या की? गलातियों 4 में हागर और साराह की कहानियों को पौलुस ने क्यों रूपक बनाया? क्या आधुनिक कलीसिया में अध:साकार युग के साथ समस्याएं हैं? अधिक-प्राप्त युग के साथ क्या समस्याएं जुड़ी हुई हैं? हम नए सृष्टि के प्रकाश में कैसे जीते हैं? पवित्र आत्मा और विश्वास से जीने के बीच क्या संबंध है? पवित्र आत्मा की वर्तमान भूमिका क्या है? गलातियों में पौलुस ने अपने अधिकार पर इतना जोर क्यों दिया? हम सुसमाचार और कलीसिया की शिक्षाओं के बीच तनावों को कैसे हल करते हैं?
From the transcript
पौलुस की पहली मिशनरी यात्रा ईस्वी सन् 46 के लगभग शुरू हुई जब परमेश्वर ने सीरियाई अन्ताकिया की कलीसिया को पौलुस और बरनबास को विशेष मिशनरी कार्य के लिए अलग करने को कहा।
यात्रा :
सीरियाई अन्ताकिया
ऐसा प्रतीत होता है कि पौलुस ने गलातियों की पत्री को ईस्वी सन् 48 में, गलातिया छोड़ने के लगभग एक वर्ष के अन्दर, लेकिन यरूशलेम की सभा होने से पूर्व लिखा।
एक यहूदी के रूप में, पौलुस ने स्वाभाविक रूप से यहूदियों के बीच सुसमाचार प्रचार को प्राथमिकता दी। परन्तु सुसमाचार के प्रति उनके नकारात्मक प्रत्युत्तरों से पौलुस को निश्चय हो गया कि परमेश्वर उसे अन्यजातियों तक पहुँचने के लिए बुला रहा था।
गलातिया में झूठे शिक्षक उठ खड़े हुए। इन यहूदी शिक्षकों ने कलीसिया में अन्यजातियों से निपटने के लिए अपने तरीकों का प्रयोग करते हुए बल दिया कि उनका खतना किया जाए।
पौलुस का विश्वास था कि अन्यजाति मसीहियों के लिए खतने पर बल देना मसीही विश्वास की गम्भीर गलतफहमियों को प्रतिबिम्बित करता है।
इसने उद्धार के लिए मसीह की मृत्यु और पुनरूत्थान की पर्याप्तता का इन्कार किया।
इसने शरीर की ताकत पर अनुचित निर्भरता को प्रदर्शित किया।
इसके फलस्वरूप गलातिया की कलीसियाओं में विभाजन हो गया।
पौलुस द्वारा गलातियों को लिखी पत्री छह मुख्य भागों में विभाजित है।
पौलुस ने तुरन्त गलातिया में झूठी शिक्षा की समस्या पर हमला किया।
इसमें कई ऐतिहासिक अभिलेख शामिल हैं जिनमें पौलुस अपने अधिकार को साबित करता है।
पौलुस ने अरब में तीन वर्षों तक सीधे यीशु से सुसमाचार और मसीही सिद्धान्तों को सीखा।
स्वयं यीशु ने पौलुस को उसके नये विचारों को सिखाया था।
गलातियों के इस भाग में वर्णित दूसरा ऐतिहासिक अभिलेख यरूशलेम में कलीसिया के अगुवों से पौलुस की मुलाकात के बारे में बताता है।
इस मुलाकात में उन्होंने अन्यजातियों को सुसमाचार सुनाने की उसकी विधि की पुष्टि की।
पौलुस का तीसरा ऐतिहासिक अभिलेख सीरिया के अन्ताकिया में पतरस के साथ मतभेद का वर्णन करता है।
यदि पौलुस का अधिकार उत्कृष्ट प्रेरित पतरस को भी सुधारने के लिए पर्याप्त था, तो यह गलातिया के झूठे शिक्षकों को सुधारने के लिए निश्चित रूप से पर्याप्त था।
पौलुस ने विश्वास के द्वारा धर्मी ठहराए जाने के अपने सिद्धान्त के लिए अधिक प्रत्यक्ष धर्मविज्ञानी तर्क प्रस्तुत किए।
पौलुस ने गलातियों के मसीही विश्वास के आरम्भिक अनुभव पर ध्यान केन्द्रित किया।
पौलुस अब्राहम के विश्वास के उदाहरण की ओर मुड़ा। पौलुस ने तर्क दिया कि परमेश्वर ने अब्राहम को विश्वास के कारण आशीष दी थी, परमेश्वर की व्यवस्था को मानने के कारण नहीं।
पहला, पौलुस ने संकेत दिया कि अब्राहम को परमेश्वर के इस वायदे पर विश्वास के कारण धर्मी ठहराया गया था कि उसके एक पुत्र उत्पन्न होगा।
दूसरा, पौलुस ने आगे संकेत दिया कि परमेश्वर ने अब्राहम से कहा था कि उद्धार की आशीष उसके द्वारा अन्यजातियों तक फैल जाएगी।
तीसरा, पौलुस चाहता था कि गलातिया के लोग इस बात को समझें कि खतने में शरीर को काटना स्वयं को स्राप देने का एक प्रतीक था, धार्मिकता को प्राप्त करने का तरीका नहीं।
चौथा, पौलुस ने यह तर्क देने के द्वारा झूठे शिक्षकों की आपत्ति को ख़ारिज किया कि मूसा की व्यवस्था ने अब्राहम के उदाहरण को पलटा नहीं था।
पाँचवां, पौलुस ने घोषणा की कि परमेश्वर की आशीषें केवल उन लोगों को प्राप्त हुई जो अब्राहम के विशेष पुत्र, मसीह से संबंधित हैं।
पौलुस गलातियों की आत्मिक खुशहाली के लिए गहरी चिन्ता व्यक्त करता है; वह चाहता था कि वे अपनी निराशाजनक आत्मिक अवस्था को पहचानें।
पौलुस ने अब्राहम की पत्नियों और पुत्रों के बाइबल के अभिलेख पर ध्यान देने के द्वारा झूठे शिक्षकों के विरूद्ध अपना तर्क दिया।
पौलुस ने कई व्यवहारिक समस्याओं को संबोधित किया जो झूठे शिक्षकों के कारण गलातिया में उत्पन्न हुई थीं।
पौलुस ने गलातियों से मसीह में अपनी स्वतंत्रता के प्रति सच्चे बने रहने को कहा। उसने मसीही स्वतंत्रता को बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
पौलुस ने गलातियों को चेतावनी दी कि वे यहूदी परम्पराओं से अपनी मसीही स्वतंत्रता का परमेश्वर की नैतिक व्यवस्था का अनादर करने के लिए अधिकार के रूप में प्रयोग न करें।
पौलुस ने उत्तर दिया कि प्रत्येक विश्वासी को अगुवाई और सामर्थ के लिए पवित्र आत्मा पर भरोसा करना चाहिए न कि शरीर पर।
पौलुस ने गलातिया की कलीसियाओं को चेतावनी दी कि वे परमेश्वर के आने वाले न्याय को न भूलें। उसकी आशा थी कि यह चेतावनी उन्हें उद्धार के लिए मसीह और पवित्र आत्मा पर भरोसा करने के लिए उत्साहित करेगी।
गलातियों की पुस्तक में पौलुस की शिक्षा उसके केन्द्रिय युगान्त विज्ञान संबंधी विचारों का प्रयोग थी।
गलातिया की मूलभूत गलती यह थी कि झूठे शिक्षकों ने इस बात को बहुत कम करके आँका था कि मसीह अपनी मृत्यु और पुनरूत्थान के द्वारा किस स्तर तक आने वाले युग को लाया था। वे यह समझने में चूक गए कि आने वाले युग का कितना अधिक पहले से ही उपस्थित था।
“निम्नस्तरीय युगान्त विज्ञान” ने मसीह के प्रथम आगमन के महत्व को कम कर दिया था।
पौलुस ने उस उद्देश्य की ओर ध्यान खींचा जिसके लिए पिता ने मसीह को भेजा था : “ताकि हमें इस वर्तमान बुरे संसार से छुड़ाए।”
“सुसमाचार” के विषय पर झूठे शिक्षकों से अपनी असहमति का वर्णन करने के द्वारा पौलुस ने गलातियों के “निम्नस्तरीय युगान्त विज्ञान” पर अपनी चिन्ता जताई।
जब पौलुस ने कहा कि झूठे शिक्षकों के पास “सुसमाचार था ही नहीं” तो उसका आशय था कि उन्होंने इस बात से इनकार किया कि मसीह आने वाले युग को, उद्धार के युग को, परमेश्वर के राज्य के युग को लाया था। खतने की शिक्षा देने के द्वारा, जिसका आशय था व्यवस्था के कार्यों के द्वारा धर्मी ठहराया जाना, झूठे शिक्षकों ने मसीह के प्रथम आगमन के सच्चे महत्व का इनकार किया।
गलातियों 3:19 : “तब फिर व्यवस्था क्यों दी गई? वह तो अपराधों के कारण बाद में दी गई कि उस वंश के आने तक रहे, जिस को प्रतिज्ञा दी गई थी।”
व्यवस्था परमेश्वर के लोगों को उद्धार देने या उन्हें धार्मिक जीवन बिताने की सामर्थ देने के लिए नहीं दी गई थी; यह उनके पाप को प्रकट करने के लिए दी गई थी।
पौलुस ने बल दिया कि धार्मिकता और धार्मिक जीवन मसीह के साथ एकता के द्वारा आना था।
पौलुस ने मसीह को अब्राहम के वंश के रूप में देखा जिसके द्वारा उद्धार का प्रत्येक पहलू आता है, और स्पष्ट किया कि विश्वासियों को परमेश्वर की सारी आशीषें केवल तभी प्राप्त होती हैं जब वे मसीह के साथ एक होते हैं।
पवित्र आत्मा की भूमिका उन मुख्य विचारों में से एक था जो इस पत्री को लिखते समय पौलुस के मन में थे।
पौलुस ने पवित्र आत्मा के कार्य और मानवीय प्रयास के शरीर के कार्य के बीच अन्तर की ओर ध्यान खींचा। गलातियों अध्याय 5:16-26 में उसने शरीर और आत्मा के बीच तीव्र विरोधाभास को विकसित किया।
पौलुस ने गलातियों को याद दिलाया कि जो मसीह के हैं उनमें पवित्र आत्मा अपनी सामर्थ की भरपूरी के साथ पहले से ही है। जब मसीह के अनुयायी आत्मा की सामर्थ पर भरोसा रखते हैं; तो वह धार्मिकता के फल को उत्पन्न करने के लिए उनके अन्दर कार्य करता है।
पौलुस की अन्तिम दिनों के सिद्धान्त पर अत्यधिक निर्भरता को नई सृष्टि के विचार की उसकी अपील में देखा जा सकता है जो उसकी पत्री के अतिरिक्त सन्देश में आता है।
महत्वपूर्ण यह है कि प्रत्येक व्यक्ति “नई सृष्टि” का हिस्सा बने।
पौलुस की पहली मिशनरी यात्रा के उद्देश्य और यात्रा-मार्ग का वर्णन कीजिए।
2. गलातिया में ऐसी कौनसी विशेष समस्याएँ थीं जिन्होंने पौलुस को पत्री लिखने के लिए प्रेरित किया?
3. किस प्रकार पौलुस की पहली मिशनरी यात्रा और गलातिया की विशेष समस्याओं का ज्ञान पौलुस द्वारा लिखी बातों को समझने में आपकी सहायता करता है?
4. गलातियों 1:6-10 में पौलुस ने इस बात पर बल क्यों दिया कि उसकी शिक्षाओं को ठुकराने का अर्थ है झूठे सुसमाचार को स्वीकार करना?
5. स्पष्ट कीजिए कि किस प्रकार पौलुस की बुलाहट और प्रशिक्षण, अगुवों के साथ उसकी मुलाकात और पतरस के साथ उसके मतभेद की तीन ऐतिहासिक घटनाओं ने अपने अधिकार को साबित करने में पौलुस की सहायता की।
6. उन प्रत्यक्ष धर्मविज्ञानी तर्कों को स्पष्ट कीजिए जो पौलुस ने गलातियों 3:1–4:31 में विश्वास द्वारा धर्मी ठहराए जाने के अपने सिद्धांत के लिए दिए।
7. गलातियों 5:1–6:10 में पौलुस ने उन समस्याओं को कैसे संबोधित किया जो झूठे शिक्षकों ने खड़ी की थीं, और उसके विशेष उपदेश क्या थे?
8. किस प्रकार मसीह के बारे में पौलुस का वर्णन अंत के दिनों के उसके सिद्धांत को दर्शाता है?
9. पौलुस झूठे शिक्षकों के सुसमाचार को दूसरा सुसमाचार या सुसमाचार है ही नहीं क्यों कहता है?
10. पौलुस ने गलातियों के समक्ष व्यवस्था के उद्देश्य को कैसे स्पष्ट किया?
11. स्पष्ट कीजिए कि किस प्रकार मसीह के साथ एक होने का पौलुस का तर्क उसके युगान्त-विज्ञान से जुड़ा है।
12. विश्वासी के जीवन में पवित्र आत्मा की भूमिका पर पौलुस का दृष्टिकोण क्या था?
13. किस प्रकार पौलुस ने बल दिया कि नई सृष्टि में जीना हर विश्वासी का सबसे बड़ा उद्देश्य होना चाहिए?
1. गलातिया के मसीही परिपक्व होने की अपेक्षा आत्मिक अपरिपक्वता में चले गए थे। ऐसे ही कुछ उदाहरण दीजिए जिसमें आपको और आपकी कलीसिया को परिपक्वता में बढ़ने की आवश्यकता है।
2. सेवा करते हुए पौलुस की स्थिति क्या थी, और किस प्रकार उसने गलातियों की सहायता के लिए पवित्रशास्त्र का इस्तेमाल किया? किस प्रकार आप और आपकी कलीसिया उन तरीकों से सीख सकते हैं जिनमें पौलुस ने समस्याओं को संबोधित किया?
3. किस प्रकार के भेद आपका कलीसियाई समुदाय करता है? गलातियों 3:28-29 के प्रकाश में क्या आपके भेद परमेश्वर के समक्ष धर्मी हैं?
4. गलातियों 5 में पौलुस ने स्वतंत्रता और जिम्मेदारी के बीच संतुलन को संबोधित किया। आप किस प्रकार मसीह में स्वतंत्रता और परमेश्वर की नैतिक व्यवस्था के प्रति उचित सम्मान के बीच संतुलन बैठा सकते हैं?
5. हमारे जीवनों में पवित्र आत्मा क्या भूमिका अदा करता है? आत्मा के द्वारा जीने का क्या अर्थ है?
6. जब आप इस पत्री का अध्ययन आज कर रहे हैं, तो किस प्रकार परमेश्वर का अनुग्रह आपके लिए और अधिक स्पष्ट हुआ है?
7. इस अध्याय का कौनसा पहलू आपके लिए सबसे अधिक अर्थपूर्ण रहा है? क्यों?
Continue reading the full transcript