उसी श्रृंखला के पाठ 3 के लिए एक साथी वीडियो जो निम्नलिखित प्रश्न पूछता है: क्या पौलुस ने अपने दूसरे मिशनरी यात्रा पर यूहन्ना मार्क को साथ लेने से इनकार करके पाप किया था? पवित्र आत्मा ने पौलुस को एशिया में सेवकाई करने से क्यों रोका? 1 और 2 थिस्सलोनिकियों क्या मसीह के आगमन के समय के बारे में सिखाते हैं? हम मसीह के आगमन की आशा कैसे कर सकते हैं बिना अनुचित अपेक्षाओं के? सांसारिक व्यवसायों में परिश्रमी काम हमारे मसीही गवाही को कैसे लाभ पहुंचाता है? कौन है या था "अवैधता का व्यक्ति"? हम आज झूठे भविष्यवक्ताओं और झूठे शिक्षकों को कैसे पहचान सकते हैं? हम कठिन परिश्रम को अधिक महत्व दिए बिना कैसे पुष्टि कर सकते हैं? क्या आलस्य हमेशा पाप है? युवा, गरीब मसीहियों को वृद्ध, समृद्ध मसीहियों के उदाहरण से क्या सीख सकते हैं? हम झूठे शिक्षण की वकालत करने वाले चर्चों और चर्च नेताओं से कैसे निपट सकते हैं? चर्च छोड़ना कब वैध है? पौलुस के थिस्सलोनिकियों को पत्र हमारे धर्मशास्त्र में क्या अनोखा योगदान देते हैं? पौलुस ने क्यों कहा कि मर चुके मसीही "सो रहे हैं"? मसीह के आसन्न आगमन को हमारे राज्य के निर्माण के दृष्टिकोण को कैसे प्रभावित करना चाहिए? पवित्र आत्मा हमें दुनिया से कैसे अलग करता है बिना हमें दुनिया से बाहर लिए? जब बाइबल लिखी जा रही थी तब जाली कितनी आम थीं?
From the transcript
प्रेरितों के काम 15:36-18:22 में वर्णित है कि पौलुस ने वर्तमान यूनान के अनेक क्षेत्रों में जाने से पूर्व प्रमुखत: एशिया माइनर के क्षेत्रों में यात्रा की थी।
पौलुस ने सीलास को अपनी यात्रा के साथी के रूप में चुन लिया, और बरनबास एवं मरकुस साइप्रस की ओर चल पड़े।
त्रोआस : स्वप्न में पौलुस ने एक व्यक्ति को देखा जिसने उससे मकिदुनिया आने का आग्रह किया। इस स्वप्न के प्रत्युत्तर में पौलुस और उसके साथी तत्काल मकिदुनिया की ओर चल पड़े।
बिरीया : बिरीयावासियों ने पौलुस के सुसमाचार को उत्सुकतापूर्वक ग्रहण किया। परन्तु जल्द ही थिस्सलुनीके के गैरविश्वासी यहूदियों को इस बात का पता चल गया और उन्होंने इस शहर को भी उसके विरुद्ध भड़का दिया।
पौलुस ने संभवत: तीमुथियुस के आगमन के ठीक बाद ही इन विषयों को संबोधित करने के लिए 1 थिस्सलुनीकियों की पत्री लिखी होगी। 2 थिस्सलुनीकियों की पत्री भी कुरिन्थ से ही शायद कुछ महिनों के बाद लिखी गई होगी।
जब पौलुस सर्वप्रथम थिस्सलुनीके में सुसमाचार लेकर आया था तो वहां के विश्वासी हिंसा और जीवन-घातक सताव को सहने के पात्र बन गए थे।
थिस्सलुनीके के गैरविश्वासी इतने उग्र थे कि वे पौलुस और सीलास को अपने नगर से केवल बाहर खदेड़ने में ही संतुष्ट नहीं थे। इसकी अपेक्षा उन्होंने बिरीया और उससे आगे तक मिशनरियों को सताने के लिए उनका पीछा किया।
थिस्सलुनीके में पौलुस द्वारा सबसे पहले प्रचार करने से लेकर उनको पत्रियां लिखने तक थिस्सलुनीके में मसीह के लिए जीने के लिए सताव एक महत्वपूर्ण विशेषता रही थी।
कष्ट झेलने वाले मसीही अपना पूर्ण जीवन मसीह के द्वितीय आगमन की ओर निर्देशित कर देते हैं।
जब मसीही मसीह के पुनरागमन के विषय में बहुत अधिक चिंतित होते हैं तो वे झूठे शिक्षकों और झूठे भविष्यवक्ताओं के प्रति संवेदनशील बन जाते हैं जिनके पास मसीह के द्वितीय आगमन के विषय में काफी उग्र दृष्टिकोण होते हैं।
1 और 2 थिस्सलुनीकियों के कई हिस्सों में यह स्पष्ट है कि झूठे शिक्षकों ने पौलुस की शिक्षा का मजबूती से विरोध किया था। झूठे भविष्यवक्ता विश्वासियों की संगति में घुस आए और उन्होंने उसकी कुछ शिक्षाओं के विरोध में काफी कुछ कहा।
वे इतना आगे बढ़ गए होंगे कि वे थिस्सलुनीकियों को अपने विचारों से बहकाने के प्रयास में पौलुस के नाम से झूठी पत्रियां लिखने लगे होंगे।
झूठे भविष्यवक्ताओं की यह धारणा थी कि यीशु हाल ही में लौट आएंगे। कुछ ने यहां तक घोषित कर दिया था कि मसीह पहले ही लौट चुका है।
थिस्सलुनिकी निराश हो गए थे क्योंकि यीशु पुन: प्रकट नहीं हुआ था।
पौलुस ने थिस्सलुनीकियों को आश्वस्त किया कि यद्यपि मृत विश्वासी शारीरिक रूप से मर गए हों, वे फिर भी मसीह के साथ जीवित हैं, और जब मसीह लौटेगा तो वे उसके साथ पुन: लौटेंगे।
b. गैरजिम्मेदारी
झूठे भविष्यवक्ताओं के संदेश ने गैरजिम्मेदारीपूर्ण जीवन बिताने की ओर भी अग्रसर किया था।
झूठे भविष्यवक्ताओं ने वहां के कुछ मसीहियों को भरोसा दिलवा दिया था कि उन्हें अब अपने लिए काम करने की आवश्यकता नहीं है।
अभिवादन दर्शाता है कि यह पत्री थिस्सलुनीकियों को संबोधित की गई है और यह पौलुस की ओर से है। यह सीलास और तीमुथियुस को सहलेखकों के रूप में संबोधित करती है।
पौलुस ने कष्टों के बीच थिस्सलुनीकियों की सहनशक्ति के लिए परमेश्वर के प्रति आभार व्यक्त किया।
पौलुस ने उन्हें बताया कि वह कितना प्रसन्न है कि उन्होंने उसे अपनी आंखों से देखा है।
पौलुस ने धन्यवाद दिया कि थिस्सलुनीकियों ने उसके अधिकार को पहचान लिया था।
पौलुस ने थिस्सलुनीकियों को अपनी निरन्तर देखभाल का आश्वासन दिया। और उसने तीमुथियुस को उनके पास भेजकर अपनी इस देखभाल को प्रदर्शित किया।
पौलुस ने तीमुथियुस द्वारा थिस्सलुनीके से लाए गए समाचार पर अपने कृतज्ञता से परिपूर्ण आनन्द को व्यक्त किया : विश्वासी अपने विश्वास में दृढ़ खड़े थे और वे पौलुस को उतना ही याद कर रहे थे जितना प्रेरित स्वयं उन्हें कर रहा था।
पौलुस ने प्रार्थना करते हुए पिता से मांगा कि वह उसकी “अगुवाई करे” ताकि वह उनसे पुन: भेंट कर सके।
पौलुस ने उसकी पहले की आज्ञाएं मानने के लिए थिस्सलुनीकियों की सराहना की।
पौलुस ने बहुत से विशेष विषयों का उल्लेख किया जिनमें उसे आशा थी कि थिस्सलुनीके के मसीही पाप के विरुद्ध अपनी सुरक्षा करें और मसीह में आज्ञाकारिता को बढ़ाएं।
पौलुस ने थिस्सलुनीकियों को अर्थपूर्ण परिश्रम और प्रतिदिन के कार्य में लगे रहने की आज्ञा दी।
पौलुस ने थिस्सलुनीकियों को सिखाया कि वे अपने उन प्रिय जनों के साथ जो मसीह में सो चुके थे, भविष्य में पुन: मिलने की आशा के साथ उत्साहित करें।
पौलुस यह स्पष्ट करना चाहता था कि मसीह का पुनरागमन सभी विश्वासियों को पवित्र जीवन जीने के लिए उत्साहित करना चाहिए।
शेष पदों में पौलुस ने कई विषयों को संबोधित किया :
जो आलसी थे उन्हें प्यार से पालने की अपेक्षा उन्हें चिताओ। (5:14)
हानि के बदले भलाई करो। (5:15)
मुश्किलों के बीच आनंदित रहना (5:16-18)
भविष्यवाणियों और शिक्षाओं को परखना। (5:19-22)
अभिवादन संक्षिप्त है और सीधा है और यह दर्शाता है कि पत्री थिस्सलुनीके की कलीसिया को लिखी गई थी। पत्री केवल पौलुस की ओर से ही नहीं बल्कि सीलास और तीमुथियुस की ओर से भी है।
जब हम इस पत्री के अंतिम कथनों की संक्षिप्तता को देखते हैं तो यह स्पष्ट हो जाता है कि पौलुस ही मुख्य लेखक है। पौलुस ने केवल इसे जालसाजी के विरुद्ध अधिकारिक बनाने के लिए इस पत्री पर हस्ताक्षर किए।
पौलुस ने थिस्सलुनीकियों के विश्वास और प्रेम के लिए, विशेषकर सताव के बीच, उनके प्रति आभार प्रदर्शित किया।
पौलुस ने उन्हें फिर से यह बताने के द्वारा उत्साहित किया कि उनका विश्वास कितना उदाहरणीय था, और किस प्रकार उसने दूसरी कलीसियाओं के समक्ष उनके धैर्य की प्रशंसा की थी।
पौलुस ने स्पष्ट किया कि उसने निरन्तर थिस्सलुनीकियों के लिए प्रार्थना की और कि वे अपने संघर्षों में अकेले नहीं थे।
पौलुस के निर्देश तीन भागों में बांटे जा सकते हैं :
पौलुस ने मसीह के आगमन के विषय में उन्हें निर्देश दिया। (2:1-17)
पौलुस ने थिस्सलुनीकियों से सेवकाई में अपनी और अपने सहकर्मियों की सुरक्षा और सफलता के लिए प्रार्थना करने की विनती की। (3:1-5)
पौलुस ने गैरजिम्मेदारी के विरुद्ध चेतावनी दी। (3:6-15)
पौलुस की युगांतविद्या परमेश्वर द्वारा तैयार किए गए इतिहास के प्रारूप के आधार पर पुराने नियम के आम दृष्टिकोणों से निकली।
पौलुस और अन्य प्रेरितों ने इतिहास के सरल द्वियुगी प्रारूप में थोड़ा परिवर्तन किया।
थिस्सलुनीकियों ने एक ऐसा दृष्टिकोण विकसित कर लिया था जिसे हम “अतिउग्र युगांतविद्या” कह सकते हैं। अनेक लोगों ने विश्वास कर लिया था कि आने वाले युग की समाप्ति पहले से ही हो चुकी है या कि फिर होने ही वाली है।
पौलुस ने अंत समय के विषय में उनके दृष्टिकोण को संतुलित करने के प्रयास के द्वारा थिस्सलुनीकियों की समस्या के प्रति प्रत्युत्तर दिया।
पौलुस ने दर्शाया कि वह उद्धार जो मसीह के पुनरागमन पर लागू होगा, वह उस उद्धार पर निर्भर करता है जो पहले से ही दिया जा चुका है।
पौलुस ने कहा कि परमेश्वर ने थिस्सलुनीकियों को “चुन लिया” है, अर्थात् पौलुस द्वारा सुसमाचार के प्रचार के माध्यम से विश्वास करने से भी पूर्व परमेश्वर ने पहले से ही निश्चय कर लिया था कि उसने थिस्सलुनीकियों से प्रेम किया है और वह उन्हें उद्धार प्रदान करने जा रहा है।
जब पौलुस ने थिस्सलुनीकियों को उनके चुनाव के विषय में स्मरण दिलाया, तो उसके मन था कि परमेश्वर ने उन्हें यीशु के साथ जोड़ने और इस युग से उस आने वाले युग में स्थनांतरण होने के लिए चुना था।
पौलुस ने थिस्सलुनीकियों के उद्धार के अन्य पहलू के विषय में भी लिखा जो अतीत में घटित हो चुका था, अर्थात् उनका हृदयपरिवर्तन।
अपनी पत्री में उद्धार की ओर ध्यान आकर्षित करने का पौलुस का दूसरा तरीका उनके उद्धार के भविष्य के पहलुओं पर ध्यान देना था।
पौलुस ने माना कि मसीह का भावी आगमन उद्धार की पूर्णता को लाएगा।
भविष्य में जब हम नए स्वर्ग और नई पृथ्वी पर मसीह के साथ राज्य करेंगे तो हम अकल्पनीय सम्मान और महिमा की दशा में एक मूलभूत और पूर्ण परिवर्तन का अनुभव करेंगे।
पौलुस ने उद्धार को वर्तमान वास्तविकता के रूप में भी दर्शाया।
पौलुस ने इस हैरत भरी सच्चाई की ओर उनका ध्यान आकर्षित किया कि वे पहले से ही मीरास के एक भाग का अनुभव कर रहे हैं जिसकी प्रतीक्षा वे उत्सुकता से कर रहे थे।
आत्मा की सेवकाई उस समय के दौरान बहुत ही महत्वपूर्ण होती है जब यह युग और आने वाला युग एक दूसरे से मिलते हैं।
सत्य में निरन्तर विश्वास उनके जीवनों में मसीह के वर्तमान उद्धार के कार्य का एक मूलभूत पहलू था।
पौलुस ने थिस्सलुनीके की अतिउग्र युगांविद्या का विरोध नैतिक मसीही जीवन पर बल देने के द्वारा किया।
परमेश्वर ने उद्धार के भावी चरण की ओर हमारी अगुवाई करने के लिए हमारे उद्धार के अतीत के और वर्तमान अनुभवों को तैयार किया है। और अतीत एवं वर्तमान के चरणों के बिना, भावी उद्धार तक पहुंचा नहीं जा सकता।
उसने लिखा कि नामधारी मसीही जो धार्मिक रूप से जीवनयापन नहीं करते वे इस प्रक्रिया को पूर्ण नहीं कर सकते क्योंकि उन्होंने इसे वास्तव में कभी आरंभ ही नहीं किया है।
पौलुस यह नहीं मानता था कि मसीह में सच्चे विश्वासियों के लिए अपने उद्धार को खो देना संभव है।
क्योंकि उन्होंने पूर्व में उद्धार का अनुभव कर लिया था, इसलिए पौलुस ने बल दिया कि वर्तमान में उनका उद्धार में निरंतर बने रहना उनकी जिम्मेदारी है। मसीहियों को इसलिए जागते और सावधान, विश्वास, आशा और प्रेम में दृढ़ रहना है क्योंकि हमारा भावी उद्धार इसी पर निर्भर रहता है। हमारी वर्तमान विश्वासयोग्यता भावी उद्धार को प्राप्त करने का माध्यम है।
पौलुस ने थिस्सलुनीकियों को याद दिलाया कि मसीह के पुनरागमन से पूर्व काफी घटनाएं होनी हैं और इन घटनाओं का होना अभी बाकी है।
मसीह के पुनरागमन से पूर्व चार बातें होनी थीं :
1. अधर्म के भेद का क्रियान्वयन और उसका रोका जाना
2. जानाविद्रोह या अधर्म का घटित होना
3. रोकने वाले को दूर किया जाना
4. अधर्म के पुरुष का प्रकट होना
अधर्म के पुरुष की पहचान के विषय में अनेक सुझाव दिए गए हैं।
1. अपनी दूसरी मिशनरी यात्रा के दौरान पौलुस कहाँ-कहाँ गया और उसकी यात्रा का उद्देश्य क्या था?
2. थिस्सलुनीकियों की तीन मुख्य समस्याएँ कौनसी थीं, और उनके समाधान क्या थे?
किस प्रकार पौलुस की दूसरी मिशनरी यात्रा और थिस्सलुनीकियों की समस्याएँ पौलुस की लिखने में प्रेरणा को समझने में सहायता करती हैं?
4. थिस्सलुनीकियों की पहली पत्री को लिखने में पौलुस के उद्देश्य और उन बिन्दुओं को स्पष्ट कीजिए जो वह उन्हें बताना चाहता था।
5. थिस्सलुनीकियों की दूसरी पत्री को लिखने में पौलुस के उद्देश्य और उन बिन्दुओं को स्पष्ट कीजिए जो वह उन्हें बताना चाहता था।
6. 1 और 2 थिस्सलुनीकियों के उद्देश्यों की तुलना कीजिए। वे कैसे एकसमान हैं और कैसे भिन्न हैं?
7. उद्धार की पौलुस की धर्मशिक्षा किस प्रकार थिस्सलुनीकियों के अतिउग्र युगान्त-विज्ञान को संबोधित करती है?
8. किस प्रकार नैतिक मसीही जीवन पर पौलुस का बल थिस्सलुनीकियों के भावी उद्धार से संबंधित है?
9. मसीह के पुनरागमन से पहले होने वाली घटनाओं के आधार पर थिस्सलुनीकियों की ऐतिहासिक स्थिति का वर्णन कीजिए।
10. स्पष्ट कीजिए कि किस प्रकार पौलुस के युगान्त-विज्ञान ने उसके धर्मविज्ञानी दृष्टिकोणों को आकार दिया।
1. स्पष्ट कीजिए कि किस प्रकार पौलुस की आरंभिक योजनाएं और अभिलाषाएं मकिदुनिया जाने की परमेश्वर की बुलाहट के प्रकाश में पूरी नहीं हुईं। पौलुस ने कैसे प्रत्युत्तर दिया? हमें किस प्रकार प्रत्युत्तर देना चाहिए जब परमेश्वर हमें उन कार्यों को करने के लिए कहता है जिसकी हमें योजना नहीं बनाई है?
2. कष्ट और सताव झेलने वाले थिस्सलुनीकियों के विश्वासी कठिनाई के मध्य कैसे आनंदित और विश्वासयोग्य रह सके?
3. पहले से-अभी नहीं के ऐतिहासिक परिदृश्य में विश्वासियों द्वारा पवित्र जीवन जीना क्यों महत्वपूर्ण है?
4. आपके अनुसार पौलुस और अन्य लोग प्रतिदिन प्रार्थना क्यों करते थे? कलीसिया को प्रतिदिन प्रार्थना की क्यों आवश्यकता है?
5. हमारा उद्धार किस प्रकार पहले ही और अभी नहीं के पहलुओं को दर्शाता है?
6. पौलुस ने अधर्म के भेद को कैसे स्पष्ट किया? किस प्रकार पौलुस का स्पष्टीकरण आपको हमारे आज के संसार के विषय में दृष्टिकोण प्रदान करता है?
7. इस अध्ययन से आपने कौनसी सबसे महत्वपूर्ण बात सीखी है? क्यों?
Continue reading the full transcript