<link rel="stylesheet" href="https://cdn.plyr.io/3.7.8/plyr.css" />
कैटलॉग पर वापसHPTपौलुस की शिक्षा का हृदय
पौलुस की शिक्षा का हृदय ·Videoअंग्रेज़ी से अनुवादित

HPT-04 पौलुस और कोरिनथी

पूरा पाठ पढ़ें

उसी श्रृंखला के पाठ 4 के लिए एक साथी वीडियो जो निम्नलिखित प्रश्न पूछता है: पौलुस ने वास्तव में अपने पाठकों को कितनी अच्छी तरह जाना? क्यों कोरिनथियों को इतनी सारी समस्याएं थीं? क्या कोरिनथ में विभाजन और आधुनिक संप्रदायों के बीच समानताएं हैं? क्या आधुनिक संप्रदायों को एक दूसरे के साथ पुनर्मिलन की दिशा में काम करना चाहिए? क्या संप्रदायवाद एक पाप है? क्या मंडलियों को समस्याओं का समाधान करने के लिए बाहरी परामर्श लेना चाहिए? कमजोर विश्वास वाले लोगों के प्रति ईसाइयों को कैसे प्रतिक्रिया करनी चाहिए? यरूशलेम में चर्च के लिए संग्रह पौलुस के लिए इतना महत्वपूर्ण क्यों है? क्या ईसाइयों को आधुनिक यरूशलेम में चर्चों को पैसे भेजना चाहिए? बौद्धिक सामग्री के रूप में विश्वास व्यक्तिगत विश्वास के रूप में कैसे संबंधित है? पौलुस के अनुसार, ईसाइयों के लिए महान आशा क्या है? पौलुस आध्यात्मिक उपहारों को इतनी दृढ़ता से प्रेम से क्यों जोड़ता है? प्रेम विश्वास और आशा से अधिक क्यों है?


From the transcript

पौलुस ने मुख्यत: उसी मार्ग को दोहराया जिससे उसने अपनी दूसरी मिशनरी यात्रा में यात्रा की थी, उसने 52 या 53 ईस्वी के लगभग ने इसे आरम्भ किया।

पौलुस ने इस तीसरी मिशनरी यात्रा के दौरान कैनन में शामिल इन दो पत्रियों के साथ-साथ दो अतिरिक्त पत्रियों को भी लिखा था जो अब अस्तित्व में नहीं हैं।

कुरिन्थ की कलीसिया में उत्पन्न हुई बहुत सी समस्याएँ युगान्तविद्या की गलत समझ के कारण उत्पन्न हुई थीं, अर्थात् मसीह आने वाले युग को, उद्धार और जीवन के युग को किस प्रकार लेकर आया था। बहुत से कुरिन्थी यह मानने लगे थे कि उन्होंने वास्तव में किसी भी दूसरे व्यक्ति से अधिक भविष्य की आशीषों को पा लिया था।

पौलुस को सूचना मिली थी कि कुरिन्थ के विश्वासी जिस शिक्षक को सबसे अधिक सम्मान देते थे उस से अपने आप को जोड़ने के द्वारा एक-दूसरे के विरोधी बन गए थे।

एक-दूसरे की परवाह का अभाव प्रभु भोज में निर्धनों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार में भी प्रकट था।

कुरिन्थ के लोग सहायतारूपी धन को एकत्रित करने में उनकी असफलता जिसकी उन्होंने यरूशलेम के निर्धन मसीहियों के लिए प्रतिज्ञा की थी।

बहुत से कुरिन्थियों का विश्वास था कि यीशु आ चुका था इसलिए लैंगिक मामले अब महत्वपूर्ण नहीं रहे थे।

कलीसिया में कुछ लोगों ने लैंगिक लाइसेन्स का दृष्टिकोण अपना लिया था।

कुछ विश्वासी दूसरे छोर पर चले गए थे, वे विवाह में भी तप और लैंगिक परहेज को प्राथमिकता देने लगे थे।

एक सलाह जो उसने दी वह प्रार्थनाओं के दौरान सिर को ढ़कने से संबंधित थी।

पौलुस ने बल दिया कि जब तक विश्वासी एक-दूसरे की सुनेंगे नहीं और एक-दूसरे को स्वीकार नहीं करेंगे, तब तक उन्हें उन शब्दों से कोई लाभ नहीं होगा जो पवित्र आत्मा ने दिए हैं।

पौलुस ने बल दिया कि अन्यजातियों की पूजा की रीतियाँ माँस को दूषित नहीं करती, और मसीही इस भोजन को तब तक खा सकते थे जब तक कि वे अन्यजाति पूजा की क्रिया के रूप में ऐसा न करें। परन्तु उसने यह चेतावनी भी दी कि गलत विवेक के साथ खाने वाले विश्वासी मूर्तिपूजा कर बैठते थे।

एक प्रेरित के रूप में पौलुस के अधिकार की अस्वीकृति उनकी सबसे बड़ी समस्या थी। पहली और दूसरी दोनों पत्रियों में यह विषय प्रकट होता है।

झूठे प्रेरित पौलुस और अन्य वैध प्रेरितों के समान ही अधिकार रखने का दावा करते थे। उन्होंने झूठा सुसमाचार भी सिखाया था जो बहुत से कुरिन्थी मसीहियों को पापपूर्ण विचार और जीवनशैली की ओर लुभा रहा था।

यदि कुरिन्थियों ने झूठे प्रेरितों को स्वीकार और पौलुस की शिक्षा को अस्वीकार कर दिया तो वे मसीह और सुसमाचार दोनों का इन्कार कर देंगे।

कुरिन्थियों की पहली पत्री वास्तव में दूसरी पत्री है जो हम जानते हैं कि पौलुस ने कुरिन्थ की कलीसिया को लिखी थी।

मुख्य भाग दो हिस्सों से निर्मित है : खलोए के घराने से प्राप्त सूचनाओं के बारे में पौलुस का प्रत्युत्तर। और, कुरिन्थ की कलीसिया से प्राप्त पत्र का उसका प्रत्युत्तर।

a. सूचनाओं के बारे में पौलुस का प्रत्युत्तर

कलीसिया में गुटबाजी

यदि उन्होंने अपने प्राथमिक अगुवे के रूप में केवल यीशु की ही ओर देखा होता, और प्रेरितों और शिक्षकों को मसीह के सेवकों के रूप में माना होता तो कुरिन्थियों में कुछ विशेष प्रेरितों और शिक्षकों को दी जाने वाली प्राथमिकता के कारण टकराव नहीं होता।

पौलुस ने आत्मिक मामलों से निपटने के लिए सांसारिक बुद्धि की पूर्ण अयोग्यता के बारे में भी विस्तार से लिखा।

उनके सांसारिक मूल्यों ने उन्हें आत्मिक सत्य के प्रति अन्धा कर दिया था।

अनैतिकता

कुरिन्थियों ने प्रत्यक्षत: इस कथन का दुरूपयोग किया था : “मेरे लिए सब कुछ उचित है।”

पौलुस ने 1कुरिन्थियों 6:12-13 में इस कथन के बारे में लिखकर इस गलती का जवाब दिया : “सब वस्तुएँ मेरे लिए उचित तो हैं, परन्तु सब वस्तुएँ लाभ की नहीं; सब वस्तुएँ मेरे लिए उचित हैं, परन्तु मैं किसी बात के अधीन न हूँगा... देह व्यभिचार के लिए नहीं, वरन् प्रभु के लिए है, और प्रभु देह के लिए है।”

संबंध

पौलुस चाहता था कि वे संसार में अविश्वासियों से अपने संबंध बनाए रखें, परन्तु उन घोर पापियों से दूर रहें जो विश्वासी होने का दावा करते थे।

b. पत्रों का प्रत्युत्तर (7:1–16:12)

विवाह, 7:1-40

पौलुस ने जिन प्रश्नों के जवाब दिए वे विवाह, पुनर्विवाह, और अविवाहित रहने से संबंधित थे।

मूरतों को बलि किया गया माँस, 8–10

पौलुस मूरतों को चढ़ाए गए माँस के विषय पर बात करता है।

अध्याय 9 में उसने मसीही स्वतंत्रता को सीमित करने की अपनी स्वयं की इच्छा का वर्णन किया, अप्रत्यक्ष रूप से दूसरों से भी ऐसा ही करने के लिए कहा।

आराधना, 11:2-34

आत्मिक वरदान, 12–14

पौलुस ने बताया कि सारे आत्मिक वरदान प्रेम में प्रयोग करने के लिए थे, और यदि उनका प्रयोग इस प्रकार नहीं किया जाता तो वे व्यर्थ हैं।

पौलुस ने बताया कि मसीह का पुनरूत्थान सुसमाचार की कुंजी है और विश्वासियों को अन्तिम उद्धार प्राप्त करने के लिए यीशु के समान ही जी उठना होगा।

कलीसिया के लिए धन और अपुल्लोस, 16:1-12

अभिवादन बताता है कि पत्री पौलुस और तीमुथियुस की ओर से है और कुरिन्थ की कलीसिया और अखया के क्षेत्र के पवित्र लोगों के लिए लिखी गई है।

यह परिचय उस घोर कष्ट का वर्णन करता है जिसे पौलुस ने सेवकाई की खातिर सहा और साथ ही उस सांत्वना का भी जो उसे परमेश्वर से प्राप्त हुई।

a. पौलुस का आचरण, 1:12–2:11

पौलुस ने दो मामलों में अपने आचरण का बचाव किया। पहला, उसने बताया कि क्यों वह कुरिन्थ में नहीं आया था जैसी उसने पहले योजना बनाई थी।

दूसरा, उसने एक गलत व्यवहार के बारे में बताया जो कुरिन्थियों में से एक व्यक्ति ने उसके साथ किया था।

b. पौलुस की सेवकाई, 2:12–7:1

पौलुस कहीं अधिक गम्भीर विषय के बारे में बात करता है : कुरिन्थियों की कलीसिया में कुछ लोग अब भी पौलुस की प्रेरिताई पर सन्देह करते थे।.

पौलुस यह घोषणा करते हुए अपनी सेवकाई की प्रकृति का विस्तार से बचाव करता है कि उसकी बुलाहट और उसकी सामर्थ दोनों परमेश्वर की ओर से थी और स्पष्ट करता है कि उसकी प्रेरिताई को अस्वीकार करने के परिणाम गम्भीर हो सकते थे।

c. दान एकत्रित करना, 7:2–9:15

यहूदिया में अकाल के कारण यरूशलेम के मसीही अत्यधिक आवश्यकता में थे। कुरिन्थी अपने योगदान को एकत्रित करने के कार्य को पूरा करने में असफल हो गए थे।

d. पौलुस की सेवकाई, 10:1–12:13

कुरिन्थी प्रशिक्षित वक्ताओं को महत्व देते थे, और अपेक्षा रखते थे कि उनके अगुवे तनख्वाह लेने वाले हों। पौलुस पेशेवर भाषण कला का अभ्यास नहीं करता था, और कुरिन्थ में रहते समय कलीसिया पर बोझ न डालने के लिए उसने अपनी आर्थिक सहायता का प्रबन्ध स्वयं किया था, इसलिए उसे हीन माना गया।

e. आगामी यात्रा, 12:14–13:10

पौलुस कुरिन्थ में आने की योजना बना रहा था चाहे इसका मतलब कलीसिया पर दण्ड हो या नहीं।

पौलुस ने गम्भीरता से इस आशा के साथ कुरिन्थियों को मन फिराव, विश्वास और उद्धार के सुसमाचार का प्रचार किया कि उसके विरोधी यीशु मसीह के सच्चे अनुयायी बन जाएँ।

पौलुस ने अपने पाठकों को सुधारने के लिए अन्त के दिनों के अपने सिद्धान्त या “युगान्तविद्या” का प्रयोग किया।

कुरिन्थियों ने भी युगों की योजना का बहुत गलत मूल्यांकन किया था। उनके मनों में पाप और मृत्यु का वर्तमान युग लगभग समाप्त हो चुका था, और वे आने वाले युग की सारी खूबियों का आनन्द लेने के लिए स्वतंत्र थे। उनकी भ्रांति “अतिवादी युगान्तविद्या” की थी।

कुरिन्थियों की नजर सबके ऊपर प्रभु और सबके उद्धारकर्ता के रूप में मसीह की महिमा से हट गई थी।

पौलुस ने इस तथ्य पर बल दिया कि आने वाला युग अभी अपनी पूर्णता में नहीं आया था। किसी ने भी “राज्य आरम्भ नहीं किया था।” हर कोई अब भी मसीह के लौटने की प्रतीक्षा में था।

कुरिन्थी उद्धारकर्ता के रूप में मसीह की भूमिका को कम करके आँकने के द्वारा भी उसकी प्रशंसा करने में असफल हो गए थे।

परन्तु बहुत से कुरिन्थियों के मन में यह था कि वरदान और आदर विश्वासियों द्वारा व्यक्तिगत रूप में अर्जित किए जाते थे।

पौलुस ने मसीह और विश्वासियों के बीच एकता के सिद्धान्त पर बल देने के द्वारा जवाब दिया।

पौलुस ने बल दिया कि विश्वासी अपना या दूसरों का शारीरिक या सांसारिक प्रमापों के अनुसार मूल्यांकन न करें। बल्कि, वह चाहता था कि वे सारे विश्वासियों को ऐसे लोगों के रूप में देखें जो मसीह में एक हैं, और वे एक-दूसरे के प्रति सम्मान और प्रेम दिखाएँ जैसा वे स्वयं प्रभु के लिए करते थे।

कुरिन्थियों को लिखी अपनी पत्रियों में, पौलुस ने निरन्तर संकेत दिया कि मसीह के साथ एकता दूसरे विश्वासियों का सम्मान करने, उन्हें महत्व देने और उनकी सेवा करने का आधार है।

पौलुस ने कुरिन्थियों को उनकी आशीषों की अस्थाई प्रकृति के बारे में याद दिलाई।

आशा के सिद्धान्त पर प्रत्यक्ष रूप से लागू होने वाला पौलुस द्वारा दिया गया सबसे लम्बा तर्क 1कुरिन्थियों अध्याय 15 में पाया जा सकता है।

पौलुस ने स्पष्ट किया कि आने वाले युग के अपनी पूर्णता तक पहुँचने से पहले किसी बड़ी घटना का होना और कुछ अतुल्य महत्वपूर्ण बदलावों का होना आवश्यक है।

यह सत्य है कि पौलुस के लिए प्रेम का अर्थ वह है जिसे हम युगान्तीय गुण कह सकते हैं। प्रेम के स्थिर मूल्य के बारे में पौलुस का तर्क उसके प्रसिद्ध “प्रेम अध्याय,” 1 कुरिन्थियों 13:8-10 में पाया जाता है।

पौलुस जितने आत्मिक वरदानों और मसीही गुणों का वर्णन करता है उन में से केवल प्रेम ही आने वाले युग में प्रकट होगा और चाहा जाएगा।

पौलुस ने संकेत दिया कि सारे वरदान, चाहे विशिष्ट हों या नहीं, ये सब व्यर्थ और निष्फल हैं यदि इनका प्रयोग प्रेम में न किया जाए।.

1. पौलुस ने कहाँ-कहाँ यात्रा की और उसकी तीसरी मिशनरी यात्रा का उद्देश्य क्या था?

2. कुरिन्थियों में पाई जाने वाली चार मुख्य समस्याओं और उनके फलस्वरूप निकली बातों को स्पष्ट कीजिए।

स्पष्ट कीजिए कि पौलुस की तीसरी मिशनरी यात्रा और कुरिन्थ की समस्याएँ किस प्रकार पौलुस द्वारा कुरिन्थियों को पत्री लिखने के कारण पर प्रकाश डालती हैं।

4. कुरिन्थियों को लिखी अपनी पहली पत्री के लिखने और उन्हें बताए गए मुख्य बिन्दुओं में पौलुस के उद्देश्य को स्पष्ट कीजिए।

5. कुरिन्थियों को लिखी अपनी दूसरी पत्री के लिखने और उन्हें बताए गए मुख्य बिन्दुओं में पौलुस के उद्देश्य को स्पष्ट कीजिए।

6. पौलुस की पहली और दूसरी पत्री के उद्देश्यों की तुलना कीजिए। वे कैसे एकसमान हैं और कैसे भिन्न हैं?

7. अपने विश्वास और मसीह की सर्वोच्चता के विषय में कुरिन्थियों में कौनसी भ्रांतियां उत्पन्न हो गईं थीं?

8. आशा के विषय में पौलुस ने कुरिन्थियों को किस प्रकार निर्देश दिए?

9. स्पष्ट कीजिए कि किस प्रकार पौलुस ने प्रेम को युगान्तीय सद्गुण कहा, और किस प्रकार जीवन में संबंधों पर इसका प्रभाव पड़ना चाहिए।

10. उन मुख्य बातों को सारगर्भित कीजिए जिसमें पौलुस ने कुरिन्थियों को अपनी अतिवादी युगांतविद्या को पुनः जांचने के लिए कहा।

1. आपके विचार में लोग क्यों कुछ अगुवों को दूसरों से अधिक बड़ा मानने लगते हैं? इस बात से क्या खतरा उत्पन्न हो सकता है? किस प्रकार मसीह के प्रति समर्पण और उसके साथ पहचान से इस खतरे को दूर किया जा सकता है?

2. आराधना में हमारे आचरण की पौलुस की शिक्षा की तुलना लैव्यवस्था 10:1-3 से करें। किस प्रकार परमेश्वर का एक सही भय उस रीति को प्रभावित कर सकता है जिसमें हम एक दूसरे के साथ आराधना में आचरण करते हैं?

3. 1 कुरिन्थियों 6:12-13 में लैंगिक आचरण पर पौलुस की शिक्षा को स्पष्ट कीजिए। किस प्रकार लाभ और अधिकार की पौलुस की योग्यताएं हमारी उचित लैंगिक आचरण की ओर अगुवाई कर सकती हैं?

4. पौलुस के कष्टों को समझना, जैसा कि उसने 2 कुरिन्थियों 1 व्यक्त किया, किस प्रकार आपको अपने जीवन में क्लेशों और कष्टों को सहने में सहायता कर सकता है?

5. विश्वासी होने के रूप में हमारे भौतिक शरीरों का भविष्य का पुनरुत्थान किस प्रकार आपको आशा प्रदान कर सकता है? आज के आपके जीवन में यह आशा किस प्रकार आपको प्रभावित करनी चाहिए?

6. किस प्रकार प्रेम की एक सही समझ कलीसिया के भीतर और बाहर के लोगों के साथ आपके संबंधों को प्रभावित करनी चाहिए? आपके विचार में प्रेम क्यों एक स्थाई युगान्तीय सद्गुण है?

7. इस अध्ययन से आपने कौनसी सबसे महत्वपूर्ण बात सीखी है? क्यों?

Continue reading the full transcript