<link rel="stylesheet" href="https://cdn.plyr.io/3.7.8/plyr.css" />
कैटलॉग पर वापसKOTराज्य, वाचा और पुराने नियम की प्रमाणिकता
राज्य, वाचा और पुराने नियम की प्रमाणिकता ·Videoअंग्रेज़ी से अनुवादित

KOT-03 दिव्य वाचा

पूरा पाठ पढ़ें

पुराने नियम के इतिहास में स्थापित एक श्रृंखला के माध्यम से परमेश्वर ने अपने राज्य को कैसे शासित किया, इसकी खोज करता है।


From the transcript

मसीह में इस नई वाचा के द्वारा, परमेश्वर अपने राज्य के अन्तिम चरण में उसका संचालन करता है, जिसे हम नये नियम का समय कहते हैं। नई वाचा पूर्णता की वाचा है।

यह पूर्णता की वाचा उस समय परमेश्वर के लोगों के संचालन के लिए थी जब परमेश्वर उनकी बँधुवाई को समाप्त करेगा और अपने राज्य का पृथ्वी की छोर तक विस्तार करेगा।

नये नियम में परमेश्वर के राज्य की इन तीन दशाओं को याद रखना यह समझने के लिए आवश्यक है कि परमेश्वर ने नई वाचा को कैसे स्थापित किया।

नई वाचा आदम, नूह, अब्राहम, मूसा और दाऊद के साथ वाचाओं के संचालन के पीछे के परमेश्वर के उद्देश्यों को पूर्ण करेगी।

ये बल वाचा के जीवन का सम्पूर्ण विवरण नहीं हैं; वे केवल कुछ मुख्य भागों को छूते हैं :

आदम की वाचा — आधारभूत प्रारूपों

परमेश्वर के साथ वाचा में जीवन बिताने में सर्वदा ये बातें शामिल थीं :

परमेश्वर की उदारता

दिव्य उदारता : परमेश्वर ने प्रथम पुरूष और स्त्री के प्रति उनके पाप करने से पूर्व ही अत्यधिक उदारता दिखाई।

मानवीय वफादारी : परमेश्वर ने भले और बुरे के ज्ञान के वृक्ष के द्वारा उनकी वफादारी की परीक्षा की।

परिणाम : परमेश्वर ने आदम और हव्वा को बताया कि यदि उन्होंने विश्वासघात किया और प्रतिबंधित फल को खाया तो शाप के परिणामों को भोगना होगा।

आदम और हव्वा के लिए जो सत्य था वह उनके वंशजों के लिए भी सत्य था।

दिव्य उदारता : उसने नूह और उसके परिवार को बचाने का निर्णय लिया।

मानवीय वफादारी : परमेश्वर ने मूसा को जहाज बनाने और प्राणियों को एकत्रित करने की आज्ञा दी।

परिणाम : नूह परमेश्वर के प्रति विश्वासयोग्य था। अत:, जल प्रलय के पश्चात् परमेश्वर के उसकी भेंट से प्रसन्न हुआ और उसे एक स्थिर संसार से आशीषित किया।

अब्राहम की वाचा ने इस्राएलियों के लिए सन्तान और भूमि के वायदों पर बल दिया, परन्तु उस समय वाचा के तीनों पहलू क्रियाशील थे।

दिव्य उदारता : अब्राहम के परमेश्वर ने उसके प्रति दया दिखाई, उसके पाप को क्षमा किया, उसे धर्मी ठहराया, और उसे समस्याओं से छुड़ाया।

मानवीय वफादारी : परमेश्वर ने अब्राहम से कहा कि :

वह अपने देश और पिता के घर को छोड़कर एक ऐसे देश में जाए जिसे उसने कभी नहीं देखा था।

मेरी उपस्थिति में चल और सिद्ध होता जा।

परिणाम :

अब्राहम के वंशजों की संख्या में वृद्धि वफादारी का परिणाम होगी।

इस्राएली पुरूषों में जिस का खतना न हुआ हो वह अपने लोगों में से नाश किए जाने का शाप सहेगा।

मूसा की वाचा ने परमेश्वर की व्यवस्था पर बल दिया क्योंकि यह उस समय बाँधी गई थी जब परमेश्वर इस्राएल के गोत्रों को एक एकीकृत राष्ट्र में बदल रहा था।

दिव्य उदारता : दस आज्ञाओं की प्रस्तावना में स्पष्ट है जो परमेश्वर की व्यवस्था से पहले आती है।

मानवीय वफादारी : पहली आज्ञा — दिव्य अनुग्रह मानवीय वफादारी के विरूद्ध नहीं था; बल्कि इसमें सहायक था और विश्वासयोग्यता की ओर ले जाता था

परिणाम : निर्गमन 20:4-6 में दस आज्ञाएँ वफादारी और विश्वासघात के परिणामों के बारे में बताती हैं:

दिव्य उदारता : उसने दाऊद को चुना और उसे तथा उसके वंश को इस्राएल के ऊपर सदा के लिए राजवंश नियुक्त किया।

मानवीय वफादारी : दाऊद और उसकी संतान से परमेश्वर की व्यवस्था का पालन करने की मांग की गई।

परिणाम : यदि दाऊद के पुत्र परमेश्वर की व्यवस्था को त्याग दें, तो उन्हें कठोर दण्ड मिलेगा। यदि दाऊद के वंशज परमेश्वर के प्रति विश्वासयोग्य रहें तो उन पर बड़ी आशीषें आएँगी।

दिव्य उदारता : परमेश्वर ने नई वाचा को स्थापित करते समय अपने निर्वासित लोगों पर बड़ी दया दिखाने का वायदा किया।

मानवीय वफादारी : परमेश्वर अपनी व्यवस्थाओं को समाप्त करने का वायदा नहीं करता है, और वह किसी को उन्हें मानने से छूट नहीं देता है।

परिणाम : परमेश्वर अपने लोगों को आशीष देगा क्योंकि वे इस वाचा की जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे।

मसीह में परमेश्वर के राज्य के अन्तिम चरण के प्रारूप का पालन करते हुए, नई वाचा तीन चरणों में अस्तित्व में आती है।

आरम्भ : नई वाचा का आरम्भ इसलिए हुआ क्योंकि मसीह ने अपनी पृथ्वी की सेवकाई को पूर्ण किया।

निरन्तरता : नई वाचा, वाचा के मध्यस्थ के रूप में मसीह के निरंतर कार्य पर भी निर्भर है।

पूर्णता : एक दिन वह लौटेगा और नई वाचा के वायदों को पूरा करेगा।

पुराने नियम की प्रत्येक वाचा में विश्वासी और अविश्वासी दोनों शामिल थे।

आदम और नूह के साथ की गई सार्वभौमिक वाचाओं में सब लोग शामिल हैं, वे विश्वासी हों या अविश्वासी इन वाचाओं के द्वारा परमेश्वर से बँधे हैं।.

राष्ट्रीय वाचाओं में भी विश्वासी और अविश्वासी दोनों शामिल थे।

इस्राएल के इतिहास में परमेश्वर ने इस्राएल राष्ट्र के भीतर विश्वास करने वालों और विशवास न करने वालों में भिन्नता प्रकट की।

नई वाचा का वायदा है कि इसकी पूर्णता पर उसके अन्तर्गत हर व्यक्ति सच्चा विश्वासी होगा।

हमें याद रखना चाहिए कि नई वाचा में परमेश्वर का राज्य तीन चरणों में पूर्ण होता है।

पूर्ण उद्धार देने के लिए मसीह के लौटने तक, नई वाचा के लोग दो भागों में विभाजित हैं : विश्वासी और अविश्वासी।

नए नियम के लेखक जानते थे कि नई वाचा के समुदाय का प्रत्येक व्यक्ति सच्चा विश्वासी नहीं था।

मसीह के लौटने तक, कलीसिया, नई वाचा के समुदाय में, सच्चे विश्वासी और अविश्वासी दोनों रहेंगे।

सारे लोग, अन्यजातियों सहित, सार्वभौमिक वाचाओं के लोग हैं, परन्तु अन्यजाति के लोग इस्राएल के साथ बाँधी गई विशेष राष्ट्रीय वाचाओं के लोग नहीं थे।

राष्ट्रीय वाचाओं के समय तक, संसार में वास्तव में तीन प्रकार के लोग थे :

वे लोग जो सच्चे विश्वासियों के रूप में परमेश्वर के साथ इस्राएल की वाचाओं में थे।

वे लोग जो अविश्वासियों के रूप में परमेश्वर के साथ इस्राएल की वाचाओं में थे।

वे लोग जो इस्राएल की वाचा के बाहर थे।

अब जबकि मसीह आ चुका है, अब वाचा से बाहर के लोगों में वे यहूदी और अन्यजाति दोनों शामिल हैं जिनका मसीह या उसकी कलीसिया में कोई भाग नहीं है।

पुराने नियम को पहले पढ़ने वाले पुराने नियम के इस्राएली और हम मसीही जो अब इसे पढ़ते हैं दोनों मानव जाति के उसी तीन-स्तरीय विभाजन का सामना करते हैं :

वे जो वाचा के बाहर हैं

वाचा में अविश्वासी

वाचा में विश्वासी

अविश्वासी आदम और नूह की सार्वभौमिक वाचाओं में सहभागी हैं, इसलिए उनका जीवन वाचाओं के इन तीनों व्यवहारों से प्रभावित होता है।

दिव्य उदारता : सारे लोगों के प्रति दिखाई जाने वाली करूणा के द्वारा सारे अविश्वासी परमेश्वर की दया का अनुभव करते हैं। हम इन आशीषों को अक्सर “सामान्य अनुग्रह” कहते हैं।

मानवीय वफादारी : राष्ट्रीय वाचाओं और नई वाचा के बाहर के अविश्वासियों की भी जिम्मेदारी है कि वे अपने सृष्टिकर्ता के प्रति वफादार बनें।

परिणाम : मसीह के लौटने पर, ये अविश्वासी परमेश्वर से कोई आशीष नहीं पायेंगे। वे केवल उसके अनन्त दण्ड को सहेंगे।

ऐसे अविश्वासी जो इस्राएल राष्ट्र की वाचा में हैं और नई वाचा में भी हैं, वे भी वाचा के इन तीनों पहलुओं का अनुभव करते हैं :

दिव्य उदारता : परमेश्वर वाचाओं के बाहर के अविश्वासियों से बढ़कर उन अविश्वासियों पर बड़ी दया दिखाता है जो उसके साथ वाचा में हैं।

मानवीय वफादारी : उन्होंने वफादारी की माँग को बढ़ा दिया है, क्योंकि उन्होंने दूसरे अविश्वासियों से अधिक परमेश्वर का ज्ञान प्राप्त किया है।

परिणाम : वे अल्पकालिक आशीषों का अनुभव करते हैं। परन्तु जब मसीह का आगमन होगा तो वे अनंत दण्ड का सामना करेंगे।

ये अद्भुत रूप से परमेश्वर के विशेष लोग हैं जिनके लिए मसीह में अपरिवर्तनीय अनन्त जीवन रखा गया है :

दिव्य उदारता : उदारता को मापा नहीं जा सकता, जिसमें पापों की क्षमा, और परमेश्र के साथ अनन्त संगति शामिल है।

मानवीय वफादारी :

परमेश्वर ने मसीह में हमारे लिए जो कुछ किया है उसके प्रति कृतज्ञता के कारण आज्ञापालन में वफादार।

अपने विश्वास को परखने और साबित करने के लिए पवित्र वचन के नियमों और कानूनों का पालन करना।

परिणाम : पुराने नियम और नये नियम में सच्चे विश्वासी अपनी वफादारी और विश्वासघात के परिणामों को सहते हैं :

सच्चे विश्वासी परमेश्वर से अल्पकालिक आशीषों और शापों को पाते हैं।

जब मसीह महिमा में लौटेगा तो सच्चे विश्वासी केवल परमेश्वर की अनन्त आशीषों को अनुभव करेंगे।

पुराने नियम में प्रत्येक पद्यांश ने इसके मौलिक पाठकों को परमेश्वर की वाचाओं के संबंध में अपनी स्थिति पर विचार करने की चेतावनी दी और उन्हें उत्साहित किया और हमें भी आज ऐसा ही करना चाहिए।

वाचा के पहलू आज जीवित हर प्रकार के व्यक्ति पर कैसे लागू होते हैं

1. हाल ही की पुरातात्विक खोजों से बाइबल की वाचाओं को समझने में हमें क्या सहायता मिल सकती है?

2. हाल ही की पुरातात्विक खोजें हमें बाइबल की वाचाओं में क्या नए विचार प्रदान कर सकती हैं?

3. किस प्रकार सार्वभौमिक वाचाएं परमेश्वर के राज्य के उद्देश्यों को आगे बढ़ा सकती हैं?

4. किस प्रकार राष्ट्रीय वाचाएं परमेश्वर के राज्य के उद्देश्यों को आगे बढ़ा सकती हैं?

5. किस प्रकार नई वाचा परमेश्वर के राज्य के उद्देश्यों को आगे बढ़ा सकती है?

6. सार्वभौमिक वाचाओं में वाचायी पहलू किस प्रकार व्यक्त किए जाते हैं?

7. इस्राएल की राष्ट्रीय वाचाओं में वाचायी पहलू किस प्रकार व्यक्त किए जाते हैं?

8. नई वाचा में वाचायी पहलू किस प्रकार व्यक्त किए जाते हैं?

9. सब प्रकार की दिव्य वाचाओं में मानवजाति के विभाजनों का वर्णन कीजिए।

10. इन भिन्न समूहों के लोगों पर वाचा के पहलू या व्यवहार किस प्रकार लागू किए जाते हैं?

1. परमेश्वर के साथ आपका व्यक्तिगत संबंध किस प्रकार वाचाओं की तीन मुख्य विशेषताओं से बना हुआ है? किन रूपों में ये तीन विशेषताएं परमेश्वर के साथ आपके संबंध के मुख्य पहलुओं को दर्शाती हैं?

2. इस अध्ययन में हमने देखा है कि सभी वाचाएं परमेश्वर के अनुग्रह और दया पर निर्भर होती हैं। जब हम वफादारीपूर्ण आज्ञाकारिता और वफादारी एवं विश्वासघात के परिणामों का अध्ययन करते हैं तो वाचाओं के इस मूलभूत तत्व को याद रखना क्यों महत्वपूर्ण है?

3. बाइबल की सभी वाचाओं में आशीष और शाप के परिणाम पाए जाते हैं। आधुनिक संसार में, आपकी कलीसिया में, आपके अपने जीवन में आप इस पहलू को किस प्रकार कार्य करता हुआ देख सकते हैं?

4. किस प्रकार यह समझ कि संसार में तीन प्रकार के लोग हैं, आपके द्वारा अपनी कलीसिया के अन्य सदस्यों को देखने के दृष्टिकोण को प्रभावित करती है? यह कलीसियाई सदस्यता की आपकी समझ को किस प्रकार प्रभावित करनी चाहिए? क्या यह बपतिस्मा और प्रभु-भोज के आपके ज्ञान पर कोई प्रभाव डालती है?

5. इस अध्ययन से आपने कौनसी सबसे महत्वपूर्ण बात सीखी है? क्यों?

Continue reading the full transcript