(पाठ 2 आदिम इतिहास का) उत्पत्ति 2:4-3:24 की कहानी की जांच करता है, आदम और ईव के बगीचे में पाप की।
From the transcript
यद्यपि उत्पत्ति 2-3 एक लम्बा प्रसंग है और कई विषयों को स्पर्श करता है, तौभी यह वास्तव में एक एकीकृत कथा के रूप में है।
यह भाग एक नई समस्या को परिचित कराते हुए आरम्भ होता है (उत्पत्ति 2:18)।
यह सामग्री एक नए विषय और पात्र के परिचय के साथ आरम्भ होती है : परीक्षा में डालने वाला सर्प।
परमेश्वर जीवन के वृक्ष की समस्या के लिए बोलता है।
परमेश्वर के प्रत्यक्ष हस्तक्षेप को छोड़कर, मनुष्य अब अदन की वाटिका तक पहुँच नहीं सकता है।
उत्पत्ति 2:4-17 और 3:22-24 कम से कम तीन महत्वपूर्ण तरीकों से एक दूसरे से विपरीत हैं :
स्थान :
2:4-17 : आदम वहाँ रहता और कार्य करता था जो दिव्य आशीषों भरपूर था।
3:22-24 : परमेश्वर ने आदम और हव्वा को अदन में से निकाल दिया।
वृक्ष :
2:4-17 : ज्ञान के वृक्ष पर बल।
3:22-24: जीवन के वृक्ष पर बल।
मनुष्य के अधिकार :
2:4-17: परमेश्वर ने आदम को वाटिका में कार्य करने के लिए बिना किसी पीड़ा और परेशानी के द्वारा आशीषित करके अधिकृत किया।
3:22-24: परमेश्वर ने आदम और हव्वा को वाटिका से दूर कर दिया और उन्हें वाटिका से बाहर कठिन परिश्रम करने के द्वारा सजा दी।
विरोधाभासों की यह सूची प्रत्यक्ष में इस्राएलियों की परिस्थिति के बारे में बोलती है जब मूसा ने उनका नेतृत्व प्रतिज्ञात् भूमि की ओर किया।
तीन विरोधाभासी समरूपताएँ :
परमेश्वर के साथ मनुष्य के सम्बन्ध :
2:18-25 : परमेश्वर और मनुष्य के मध्य घनिष्ठता और शान्ति
3:1-21 : परमेश्वर और मनुष्य के मध्य स्थित आरम्भिक सामंजस्य के स्थान को असामंजस्य ने ले लिया
मनुष्य के सम्बन्ध :
2:18-25 : परिपूर्ण आनन्द
बुराई के साथ सम्बन्ध :
2:18-25 : बुराई अनुपस्थित है
मूसा ने आदम और हव्वा के बारे में इस तरह से लिखा जो कि इस्राएलियों के अनुभव के साथ सम्बन्धित हुआ।
मूसा ने उसके आदिकालीन इतिहास को उसके लोगों को समकालीन धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों के व्यवहारिक निर्देश देने के लिए लिखा, विशेषकर जब वे मिस्र से कनान की ओर जा रहे थे।
मूसा ने इस्राएल को आदम के पदचिन्हों का पता लगाने और इसके प्रतिलोम में चलने के लिए इन विषयों पर ध्यान दिया।
मूसा ने अदन की वाटिका की पहचान प्रतिज्ञात् भूमि के साथ कराई।
एक एकलौती महानदी अदन से बाहर निकलती थी जो चार धाराओं में विभाजित हो जाती थी :
पीशोन्
नाम “अदन” :
बाबुल की भाषा में : “ईडिन” का अर्थ है "एक मैदान" या "खुली सपाट भूमि"
स्थान :
अदन की नदी ने हिद्देकेल और फरात नदियों को पोषित किया।
इसलिए अदन हिद्देकेल-फरात के क्षेत्रों तक सीमित नहीं था।
अदन हिद्देकेल-फरात से लेकर वर्तमान के दक्षिणी तुर्की और मिस्र की सीमा तक विस्तृत था।
इसमें वह सारा क्षेत्र था जिसे हम आज के समय “उपजाऊ अर्द्धचन्द्र” कहते हैं।
परमेश्वर ने अब्राहम और उसके वंशज् को जिस भूमि को देने की प्रतिज्ञा की थी किसी समय वह अदन की भूमि के नाम से जानी जाती थी।
प्रतिज्ञात् भूमि वह स्थान था जहाँ इस्राएल परमेश्वर की विशेष उपस्थिति में प्रवेश कर सकता था।
मूसा ने अदन का विवरण इस प्रकार दिया जो तम्बू पर भी लागू हुआ।
अदन के कम से कम सात पहलुओं से यह संकेत मिलता है कि यह मिलाप वाले तम्बू की तरह परमेश्वर की उपस्थिति के लिए एक पवित्र स्थान था :
परमेश्वर वाटिका में चला फिरा
जीवन का वृक्ष
सोना/सुलैमानी पत्थर
स्वर्गदूत
प्रवेश मार्ग
सेवकाई
छ: दिन
कनान के निकट होने का अर्थ परमेश्वर के द्वारा उस पवित्र स्थान के निकट होने से था जिसमें परमेश्वर आरम्भ से निवास कर रहा था।
कनान की भूमि मूसा के दिनों में जो कुछ वास्तव में अदन था उसकी छाया मात्र थी। तौभी, मूसा ने इस्राएलियों को यह दर्शन दिया कि उनकी भूमि एक दिन कैसी हो सकती है।
मूसा चाहता था कि इस्राएली यह स्मरण रखें कि प्रतिज्ञात् भूमि इस्राएल से परमेश्वर के आदेशों के प्रति विश्वासयोग्य रहने की माँग करती है।
परमेश्वर आदम और हव्वा की जाँच यह देखने के लिए कर रहा था कि वे उसके प्रति निष्ठावान बने रहेंगे या नहीं।
यदि आदम और हव्वा आज्ञाकारी रहते, तो वे परमेश्वर की ओर से और भी ज्यादा आशीषों को प्राप्त करते।
यदि वे उदण्डता को प्रमाणित करते, तो वे परमेश्वर के न्याय से दुख उठाते।
परमेश्वर ने यह माँग की कि इस्राएल उसके प्रति विश्वासयोग्य रहे ताकि वे कनान की भूमि में प्रवेश करें और इसे अपने अधिकार में ले सकें।
प्रतिज्ञात भूमि की आशीषें शर्तरहित नहीं थीं :
यदि इस्राएल ने कनान में रहने के सौभाग्य का दुरूपयोग किया तो वे उन जातियों के समान नष्ट किए जाएंगे जिनको परमेश्वर उनके सामने नष्ट किया था।
यदि इस्राएल विश्वास के साथ परमेश्वर की आज्ञाओं के प्रति समर्पित होकर पवित्र लोगों के समान रहता है तो वे उस भूमि में प्रवेश करेंगे और शांति के साथ वहां रहेंगे।
परमेश्वर ने आदम और हव्वा को उनके पाप के फलस्वरूप मृत्यु की चेतावनी दी।
वाटिका में परमेश्वर की आज्ञा के प्रति अविश्वासयोग्यता के परिणाम :
मनुष्य के पहले माता पिता के ऊपर मृत्यु की सजा
यही सजा इस्राएलियों पर बनी रही जो परमेश्वर की आज्ञाओं के प्रति बहुत ही अविश्वासयोग्य प्रमाणित हुए
पीड़ा का प्रभाव आदम और हव्वा दोनों पर लागू हुआ।
मूसा इस्राएल को ऐसे स्थान की ओर लेकर जा रहा था जहाँ पर वह पीड़ा जिसका उन्होंने कनान के बाहर रहते हुए अनुभव किया, से उन्हें राहत मिलनी थी।
आदम और हव्वा को वाटिका और इसके जीवन के वृक्ष से बहिष्कृत कर दिया गया।
जीवन के वृक्ष तक की पहुँच को मनुष्य के लिए सदैव के लिए वर्जित नहीं किया गया था।
राज्य के उदघाटन में, मसीह ने उसका पता लगाया जो आदम और हव्वा ने अदन की वाटिका में किया था उसके प्रभाव को पलट दिया। मसीह ने परमेश्वर की उन आज्ञाओं को पूरा किया जहाँ पर आदम और हव्वा असफल हो गए थे।
रोमियों 5:14
रोमियों 5:18-19
आदम का एक अपराध सारे मनुष्य के ऊपर दण्ड का कारण ठहरा, परन्तु मसीह का धर्म का एक कार्य सारे मनुष्यों के लिए धार्मिकता का कारण ठहरा।
नया नियम यह शिक्षा देता है कि मसीह हमारा उस प्रत्येक मनुष्य के लिए संघीय या वाचा का प्रतिनिधि है जिसका उसमें विश्वास है।
मत्ती मसीह की परीक्षा के मत्ती 4:1-11 में दिए हुए विवरण में उस तरीके की ओर ध्यान आकर्षित करता है जिसमें मसीह ने आदम के पाप का पता लगाया उसे पलट दिया।
स्थान : जंगल
समय की अवधि: 40 दिन / 40 वर्ष
भूख
पवित्रशास्त्र का उपयोग : यीशु ने परीक्षा के वचनों को याद किया
स्वर्गदूत : जब यीशु अपनी परीक्षा में सफल रहा तो परमेश्वर ने स्वर्गदूतों के कार्य को बदल दिया और उन्हें उसकी सेवा में लगा दिया।
राज्य की निरंतरता के दौरान उन इस्राएलियों के समान मसीह के अनुयायियों की परीक्षा होती है और उन्हें परखा जाता है जिन्होंने पहले से आदम और हव्वा के बारे में पढ़ा हुआ था।
पौलुस ने सबसे बुरी तरह की निष्ठाहीनता के विरूद्ध चेतावनी देने के लिए हव्वा के नकारात्मक उदाहरण की ओर संकेत किया – जो कि मसीह के सच्चे सुसमाचार से दूर होना है।
जीवन और मृत्यु में अंतर आदम और हव्वा की कहानी में जीवन के वृक्ष के दिए जाने और मृत्यु की चेतावनी के विषयों के समानान्तर है।
पौलुस और याकूब ने हमें राज्य की निरन्तरता में जाँचों के दौरान निष्ठावान बने रहने के लिए उत्साहित किया है।
रोमियों 16:20 में पौलुस ने उत्पत्ति 3:15 की उद्धार की प्रतिज्ञा का उल्लेख किया।
यूहन्ना प्रकाशितवाक्य में कई स्थानों पर जीवन के वृक्ष का उल्लेख करता है।
आदम और हव्वा को अदन की वाटिका में बहिष्कृत कर दिया गया था ताकि उन्हें जीवन के वृक्ष में से खाने से दूर रखा जा सके। तौभी, जब मसीह वापस आएगा, परमेश्वर उसके लोगों को जीवन के वृक्ष में से खाने का अधिकार देगा।
यूहन्ना ने नए संसार को आदम और हव्वा द्वारा खोए गए स्वर्गलोक के फिर से पाए जाने के रूप में देखा।
1. उत्पत्ति 2:4–3:24 के मुख्य भागों का सिंहावलोकन प्रदान कीजिए।
2. इस अनुच्छेद के मुख्य भागों के बीच पाई जाने वाली महत्वपूर्ण समरूताओं को स्पष्ट कीजिए।
3. मूसा ने किस प्रकार अदन की वाटिका को पहचाना और उसने वाटिका की पवित्रता को क्यों स्पष्ट किया?
4. स्पष्ट कीजिए कि किस प्रकार मूसा ने अदन और कनान दोनों में विश्वासयोग्यता के उद्देश्य को स्पष्ट किया।
5. आदम और हव्वा की अविश्वासयोग्यता के परिणामों को स्पष्ट कीजिए।
6. स्पष्ट कीजिए कि किस प्रकार उत्पत्ति 2-3 की आदिकालीन की घटनाएं मूसा के दिनों के इस्राएलियों से संबंधित हैं?
7. पौलुस और मत्ती किस प्रकार सिखाते हैं कि मसीह में उद्धार स्वर्गलोक की वापसी का उदघाटन है?
8. पौलुस और याकूब के अनुसार वाटिका में आदम और हव्वा के विषय में मूसा का विवरण किस प्रकार राज्य की निरंतरता से संबंधित है?
9. नए नियम के अनुसार किस प्रकार वाटिका में आदम और हव्वा की कहानी राज्य की पराकाष्ठा पर लागू होती है?
1. आदिकालीन इतिहास में मूसा ने इस बात को दोहराया कि किस प्रकार पाप की बुराई ने परमेश्वर और उसके लोगों और लोगों के एक दूसरे के साथ संबंधों को बिगाड़ दिया था। आधुनिक जगत में हम इसके कौनसे प्रभावों को देख सकते हैं?
2. इस्राएलियों के लिए कनान की भूमि अदन की वाटिका की परछाई थी। मूसा ने इस्राएलियों के सामने इस बात का दर्शन रखा कि उनकी भूमि एक दिन कैसी हो सकती है। प्रतिज्ञा की भूमि का कैसा दर्शन आज के विश्वासियों को रखना चाहिए? क्यों?
3. परमेश्वर अपने लोगों को क्यों परखता है? किन रूपों में परमेश्वर ने आपको परखा है? क्या आप विश्वासयोग्य रहे हैं?
4. मूसा ने इस्राएलियों को स्पष्ट किया कि कनान की भूमि को प्राप्त करना जीवन की आशीष का पहले से स्वाद लेने जैसा होगा, परन्तु यह उनकी आज्ञाकारिता पर निर्भर करेगा। आधुनिक संसार में मसीही भविष्य की कौनसी आशीषों का स्वाद पहले से ही चख रहे हैं? क्या ये आशीषें भी किसी शर्त पर आधारित हैं?
5. आज के विश्वासी इस बात से कैसी आशा को प्राप्त कर सकते हैं कि मसीह ने आदम और हव्वा की अवज्ञाकारिता से उत्पन्न नुकसान को पलटना आरंभ कर दिया है?
6. पढ़ें याकूब 1:12-15। याकूब किस प्रकार राज्य की निरंतरता के दौरान कष्टों के विषय में दृष्टिकोण प्रदान करता है? यह विश्वासियों को किस प्रकार परमेश्वर के प्रति विश्वासयोग्य बने रहने में उत्साहित कर सकता है?
7. पढ़ें प्रकाशितवाक्य 22:12। यूहन्ना ने जब आगे देखा तो उसने उस खोए हुए स्वर्गलोक की वापसी के रूप में एक नए संसार को देखा। किस प्रकार इतिहास के लिए परमेश्वर के छुटकारे की योजना आपके जीवन को उद्देश्य और अर्थ प्रदान करती है?
8. इस अध्ययन से आपने कौनसी सबसे महत्वपूर्ण बात सीखी है? क्यों?
Continue reading the full transcript