(द प्राइमवल हिस्ट्री का पाठ 3) उत्पत्ति 4:1-6:8 की जांच करता है, जिसमें बताया गया है कि कैसे मानव beings ने दुनिया को हिंसा से भरना शुरू कर दिया, और परमेश्वर ने उन troubles पर कैसे प्रतिक्रिया दी।
From the transcript
उत्पत्ति का यह भाग बड़ी सावधानी से एक एकीकृत उद्देश्य के लिए गढ़ी गई साहित्यिक संरचना है।
उत्पत्ति 4-5 चार खण्डों में विभाजित होते हैं, और ये खण्ड कथात्मक कहानियों और वंशावलियों की दो सामान्तर सूचियों को निर्मित करते हैं।
उत्पत्ति 4:1-16 पाँच नाटकीय चरणों में पापी कैन के बारे में बताता है।
कैन अकेला है, उसे दूर कर दिया गया है।
कैन अपने भाई हाबिल की हत्या कर देता है।
दूसरी कहानी पापी कैन से ध्यान को हटाकर आदम के तीसरे पुत्र शेत की ओर ध्यान देती है। धर्मी शेत का अभिलेख तीन छोटे चरणों में विभाजित है :
शेत का जन्म
पहली वंशावली : कैन की पापपूर्ण वंशावली (उत्प. 4:17-24).
दूसरी वंशावली : शेत की धर्मी वंशावली (उत्प. 5:1-32).
कैन की वंशावली और शेत की वंशावली में हनोक और लेमेक के नाम पाए जाते हैं, और मूसा ने स्पष्ट रूप से इन दोनों पुरुषों की तुलना एक दूसरे से की है।
हनोक:
पापी हनोक ने स्वयं को ऊँचा किया
लेमेक :
पापी लेमेक एक हत्यारा था
इन आयतों के दो मुख्य चरण खतरे से भरी हुई घटनाओं की श्रृंखला का विवरण देते हैं और यह प्रकट करते हैं कि कैसे परमेश्वर ने इन घटनाओं के प्रति प्रतिक्रिया व्यक्त की।
तीन तर्कसंगत पहचानों का सुझाव दिया गया है :
शेत के वंशज
पूर्व के उदाहरणों में कैन और उसके वंशजों के द्वारा की गई हिंसा के कारनामें जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी पहुँच गए थे – अर्थात् स्त्रियों के प्रति हिंसा में।
नपीलवंशियों के प्रकट होने के द्वारा पाप ने पूरी तरह से मानवजाति पर अधिकार कर लिया।
हिंसक, पापपूर्ण मानव का बाढ़ के द्वारा विनाश के परिणामस्वरूप वास्तव में भविष्य की पीढ़ियों का छुटकारा होगा।
परमेश्वर शेत के एक विशेष पुत्र , जिसका नाम नूह था, के द्वारा छुटकारे को लेकर आएगा।
आरंभिक मानवीय इतिहास की हिंसा उस हिंसा के समानांतर थी जिसे इस्राएलियों ने सहन किया था।
मूसा चाहता था कि उसके पाठक :
कैन और उसके परिवार को मिस्र के साथ जोड़ें
धर्मी हाबिल, शेत और शेत वंशियों को परमेश्वर के लोगों के रूप में इस्राएल के साथ जोड़ें
मूसा ने पाँच ऐसे विषयों पर ध्यान केन्द्रित किया है जिन्होंने इस्राएलियों को अनुमति दी कि वे इस अनुच्छेद को उनके दिनों के साथ जोड़ सकें :
व्यवसाय
परमेश्वर ने कैन के बलिदान को अस्वीकार कर दिया परन्तु वह हाबिल के बलिदान से प्रसन्न हुआ।
मूसा जब सबसे पहले फिरौन के पास इस्राएलियों को छुड़ाने के लिए गया था क्योंकि वे यहोवा को बलिदान चढ़ाना चाहते थे।
शेत द्वारा ईश्वरीय नाम यहोवा के उपयोग ने, उसे इस्राएल के साथ जोड़ दिया।
“यहोवा” नाम शेत के समय में प्रयुक्त हुआ था।
मूसा के समय के दौरान यह नाम परमेश्वर के लिए उपयोग होने वाला मुख्य नाम बन गया।
इस्राएलियों ने स्वयं को प्रार्थना के विषय के द्वारा शेत के साथ जोड़ा होगा।
मूसा चाहता था कि उसके पाठक ध्यान दें कि मिस्री कैन की तरह थे और इस्राएली हाबिल और शेत के समान थे।
c. कैन की पाप से भरी वंशावली, उत्पत्ति 4:17-24
मूसा ने इन वंशावलियों को भी आकार दिया ताकि इस्राएली निरन्तर मिस्रियों को दुष्टों और स्वयं को धर्मियों के साथ सम्बन्धित कर सकें :
कैन एक नगर निर्माण करनेवाला था
कैन के नगर का नाम
कैन के वंशज लेमेक का घमण्ड जो उसने हत्या करने के कार्य में किया।
बच्चों की मृत्यु
अधिक सुरक्षा के लिए लेमेक का दावा
कैन के वंशजों की सांस्कृतिक विशेषज्ञता
d. शेत की धर्मी वंशावली, उत्पत्ति 5:1-32
यह सम्बद्धता कम से कम चार तथ्यों के ऊपर आधारित थी :
इस्राएल राष्ट्र शेत के वंशजों में से था।
शेत के वंशजों की धार्मिकता पर बार-बार ध्यान केन्द्रित करना।
मूसा द्वारा शेत वंशियों की संख्या के पर जोर दिया जाना
मूसा ने शेतवंशियों द्वारा लम्बे जीवन का आनन्द लेने पर बल दिया।
मूसा ने आदिकालीन इतिहास में आरम्भिक हिंसा और छुटकारे की आशा के बारे में लिखा ताकि वह उसके समकालीन संसार के साथ दृढ़ सम्बद्धता को रेखांकित कर सके।
मूसा ने कहा कि नपीलवंशी पृथ्वी पर आदिकालीन समय “और उसके बाद” से ही रहते आ रहे थे।
मूसा चाहता था कि उसके इस्राएली पाठक उत्पत्ति 6 में दिए हुए इन आदिकालीन नपीलवंशियों को कनान के डरावने नपीलवंशीय योद्धाओं के साथ जोड़ कर देखें।
उत्पत्ति 6:8 नूह का उल्लेख एक बार फिर से यह संकेत देने के लिए करता है कि परमेश्वर की मंशा उन्हें इन खतरों से छुटकारा देने के लिए भी है।
मसीह के प्रथम आगमन के समय राज्य का उदघाटन कम से कम दो तरीकों से आदिकालीन इतिहास के संसार में हिंसा का स्मरण दिलाता है :
नए नियम ने यीशु की क्रूस पर मृत्यु की तुलना हाबिल की मृत्यु की हिंसा के साथ की (इब्रा. 12:23-24)।
यीशु संसार के लिए छुटकारे की आशा लेकर आया।
अपनी मृत्यु और पुनरूत्थान के माध्यम से यीशु ने वास्तव में उस छुटकारे को प्राप्त कर लिया जिसकी उसने उदघोषणा की थी।
नया नियम आदिकालीन इतिहास के भाग को राज्य की निरन्तरता पर लागू करता है जो कि यीशु के पहले और दूसरे आगमन के बीच का समय है।
यीशु ने यह शिक्षा दी कि उसके अनुयायियों को इस संसार की ओर से घृणा और सताव से दुख उठाना होगा।
यीशु ने कहा कि उसके अनुयायियों के विरूद्ध सताव वैसा ही होगा जैसा धर्मी हाबिल की हत्या के समय हुआ था।
मसीह के अनुयायियों सदैव हाबिल के उदाहरण का अनुसरण करना चाहिए (इब्रा. 11:4)।
मसीह के पुनः आगमन पर, हम परमेश्वर के लोगों के विरूद्ध हिंसा के अन्त को देखेंगे। हम अनंतकाल की आशीषों के संसार की ओर एक अन्तिम छुटकारे का अनुभव करेंगे।
नए नियम की पराकाष्ठा अर्थात् शिरो-बिन्दु के चित्र में हिंसा का अन्त केन्द्रीय पहलू है।
मसीह जीवन की अनंत आशीषों और उसके लोगों को शान्ति प्रदान करेगा। हमारा छुटकारा पूरा और अन्तिम होगा।
जब मसीह वापस आएगा, तो, और :
वे सब जिन्होंने उस पर विश्वास किया है, हिंसा के अन्त को देखेंगे।
वे उद्धार के अनंतकाल के संसार में पूरा और महिमामय छुटकारा पाएंगे।
1. किस प्रकार उत्पत्ति 4:1–5:32 की कहानियां और वंशावलियां एक-दूसरे के साथ मेल खाती हैं?
2. उन खतरे की घटनाओं का वर्णन करो जिन्हें मूसा ने उत्पत्ति 6:1-8 में दर्शाया है।
3. उत्पत्ति 4:1–6:8 की साहित्यिक संरचना मूसा के लेखन के उद्देश्य के विषय में क्या प्रकट करती है?
4. आदिकालीन इतिहास और अपने समकालीन संसार में मूसा ने हिंसा और आशा के बीच कैसे संपर्कों या संबंधों को जोड़ा?
5. मूसा अपने अनुसरण करने वाले इस्राएलियों से उनके संसार और आदिकालीन संसार के बीच पाए जाने वाले संबंधों के प्रति किस प्रकार के प्रत्युत्तर को चाहता था?
6. उन दो रूपों को स्पष्ट कीजिए जिनमें राज्य का उदघाटन आदिकालीन इतिहास में हिंसा के संसार का स्मरण कराता है।
7. उन दो रूपों का वर्णन कीजिए जिनमें नया नियम आदिकालीन इतिहास के इस भाग को राज्य की निरंतरता पर लागू करता है।
8. उन दो रूपों का वर्णन कीजिए जिनमें नया नियम आदिकालीन इतिहास के इस भाग को राज्य की पराकाष्ठा पर लागू करता है।
1. मूसा ने कैन और हाबिल के जीवनों की तुलना की। कौनसा चरित्र आपके अधिक समान है? क्यों? भिन्न-भिन्न चरित्रों की तुलना करने के द्वारा मूसा क्या हासिल करना चाहता था?
2. उत्पत्ति 6:3 में परमेश्वर ने यह कहते हुए मनुष्यजाति की हिंसा का प्रत्युत्तर दिया कि वह मनुष्यजाति को दण्ड देने से पहले 120 वर्षों का इन्तजार करेगा। यह बात आपको पापी मानवजाति के प्रति परमेश्वर के सहनशील स्वभाव के बारे में क्या बताती है?
3. मनुष्यजाति की भृष्टता और हिंसा के बावजूद हमारे साथ परमेश्वर के संबंध में आशा की एक रेखा देखी जा सकती है। आदिकालीन इतिहास में आशा की कौनसी रेखा है? आज यह आपको कैसे आशा दे सकती है?
4. स्पष्ट कीजिए कि किस प्रकार आदिकालीन इतिहास से इस्राएलियों के संसार और वहां से नए नियम के दौरान परमेश्वर के छुटकारे का तरीका एक जैसा रहा है। किस प्रकार आधुनिक संसार में परमेश्वर का छुटकारा इन प्राचीन समयों के समान है?
5. किस प्रकार मसीह का क्रूस पर पाप क्षमा का कार्य उत्पत्ति 4:1–6:8 की हिंसा और आशा में पहले से प्रतिबिम्बित था?
6. राज्य की पराकाष्ठा पर छुटकारे का वर्णन कीजिए। यह बात आपको कैसा अनुभव कराती है कि राज्य की पराकाष्ठा पर हमारा छुटकारा पूर्ण और अंतिम होगा?
7. इस अध्ययन से आपने कौनसी सबसे महत्वपूर्ण बात सीखी है? क्यों?
Continue reading the full transcript