<link rel="stylesheet" href="https://cdn.plyr.io/3.7.8/plyr.css" />
कैटलॉग पर वापसPENपेंटेट्यूच
पेंटेट्यूच ·Videoअंग्रेज़ी से अनुवादित

PEN-05 सही दिशा

पूरा पाठ पढ़ें

(प्राइमिवल हिस्ट्री का पाठ ४) उत्पत्ति ६:९-११:९ की जाँच करता है, जिसमें नूह के दिनों में महान बाढ़ के बाद परमेश्वर ने अपने लोगों के लिए अनुसरण करने के लिए जिस दिशा की स्थापना की, उसका वर्णन किया गया है।


From the transcript

ये अध्याय सममितीय पाँच-चरणों वाले नाटक को आकार देते हैं।

परमेश्वर ने नूह से बात की और प्रकट किया कि क्यों उसने मानवजाति को नष्ट करने की योजना बनाई थी।

परमेश्वर ने नूह और उसके परिवार को छुड़ाने के द्वारा सब कुछ को फिर से आरम्भ करने की योजना बनाई।

परमेश्वर ने नूह के साथ बाढ़ की कथात्मक कहानी के अन्त मे एक और वाचा बाँधी (देखें उत्पत्ति 9:11-15)।

नूह एक ऐसी वाचा का मध्यस्थ था जो कि आने वाली सभी पीढ़ियों तक विस्तारित हुई।

नूह ने जहाज को बनाया और हर तरह के प्राणी को वह इसमें ले आया।

दूसरे चरण के प्रति नाटकीय विरोधाभासी बिन्दु।

इस कथात्मक कहानी का केन्द्र, या परिवर्तन बिन्दु।

मूसा का मुख्य उद्देश्य यह दिखाना था कि नूह के द्वारा परमेश्वर मनुष्य को विस्तृत आशीषों के एक संसार में ले आया है।

उत्पत्ति 9:20-29 पुत्रों के मध्य में विभिन्नताओं को स्थापित करती है।

उत्पत्ति 10:1-32 नूह के पुत्रों के वितरण और उनके वंशों का वर्णन करते हैं :

येपेतवंशी — कनान के उत्तर, उत्तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिम के क्षेत्र

बाबुल के गुम्मट की कहानी पाँच सममितीय नाटकीय चरणों में विभाजित है।

नूह के पुत्रों का विवरण :

दिखाता है कि नई व्यवस्था में मनुष्यों के विभिन्न समूहों में जटिल परस्पर सम्बन्ध सम्मिलित हैं।

परमेश्वर के प्रति अधिक अवज्ञा को और परमेश्वर द्वारा उन लोगों की पराजय को जो उसकी अवहेलना करते हैं, सम्मिलित करता है।

मूसा ने लिखा :

अतीत का विवरण देने के लिए

मूसा ने अपने और नूह के बीच के संबंधो को दर्शाने के द्वारा बाढ़ के दिनों और अपने दिनों के बीच संबंधों को स्थापित किया।

नूह और मूसा दोनों का कार्य हिंसा से छुटकारा देने का था।

मूसा और नूह दोनों ने पानी के द्वारा आने वाली मृत्यु से जहाज या टीवा के द्वारा छुटकारा पाया था।

नूह ने परमेश्वर के साथ सम्पूर्ण मानव जाति की ओर से वाचा में प्रवेश किया।

मूसा ने यहोवा के साथ एक विशेष वाचा में इस्राएल के लोगों का नेतृत्व किया।

परमेश्वर ने नूह के दिनों और मूसा के दिनों में पानी को घटाने के लिए पवन या हवा चलाई।

नूह अपने समय के संसार में जानवरों को लाया।

मूसा प्रतिज्ञात भूमि में जानवरों को लेकर आया।

परमेश्वर ने नूह के बदले में कार्य किया क्योंकि उसने उसे स्मरण रखा था।

परमेश्वर ने इस्राएल को मिस्र से छुड़ाया क्योंकि उसने उसकी वाचा को स्मरण रखा था।

नूह — स्थाई और स्थिर प्राकृतिक व्यवस्था जो कि मनुष्य को लाभ देगी।

मूसा — प्रतिज्ञात् भूमि में प्रकृति निरन्तर स्थाई और हितकारी होगी।

परमेश्वर ने नूह को इस्तेमाल किया :

मानव जाति को भयानक आदिकालीन हिंसा से छुटकारा देने के लिए

मानव जाति को नए संसार की महान् आशीषों को पुनःस्थापित करने के लिए

परमेश्वर ने मूसा को चुना था :

इस्राएल को मिस्र की भयानक हिंसा से छुटकारा देने के लिए

इस्राएल को प्रतिज्ञात् भूमि के नए संसार में लाने के लिए

मूसा की इस्राएल के लिए योजना नूह की बाढ़ के साथ इतनी समान थी कि कोई यह नहीं कह सकता कि यह परमेश्वर की ओर से नहीं है।

हाम के पुत्र कनान ने नूह के श्राप को प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त हाम का तो कोई महत्व ही नहीं है कि वह कनान का पिता था।

मूसा ने तीन बार कनान के श्राप को दोहराते हुए संघर्ष की निश्चितता पर जोर दिया।

कनान येपेत के डर से उसके अधीन केवल उसी सीमा में होगा जिस सीमा में येपेत की शक्तियाँ शेम के साथ आ मिलेंगी।

मानव जाति के भविष्य में एक नाटकीय संघर्ष का होना आवश्यक है जिसमें शेम के वंशज कनान के वंशजों को अपने अधीन करेंगे।

कनानवंशीय लोग, उस क्षेत्र में वास करते थे जो कि उत्तर से दक्षिण की ओर गाजा, और सदोम और अमोरा के क्षेत्र तक फैला था।

मूसा द्वारा नूह के पुत्रों का विवरण मूसा की इस्राएल को विजय की ओर बढाने के लिए दी गई बुलाहट के लिए एक पृष्ठभूमि को प्रदान करके लिए दिया गया था।

बाबुल बाद में बेबीलोन के नाम से जाना गया।

मूसा ने परमेश्वर की भव्य विजय के प्रदर्शन में इनके बीच तुलना की :

बाबुल में रहने वाले निवासियों के दृष्टिकोण

अपने स्वयं के सच्चे दृष्टिकोण

शब्द "फैलना" का युद्ध में पूरी तरह से हार का नकारात्मक अर्थ है।

यहोवा की एक आश्चर्यजनक विजय :

अपनी स्वर्गीय सेना को बाबुल के विरूद्ध युद्ध में बुलाया

इसके निवासियों के भागने पर पूरी पृथ्वी पर उनका पीछा किया

बाबुल के निवासी एक ऐसे गुम्मट का निर्माण करना चाहते थे जो कि आकाश से बातें करे। यहोवा स्वर्ग की ऊँचाइयों से केवल उस नगर को देखने के लिए नीचे उतर आया।

मूसा ने इस प्राचीन नगर की यह कहते हुए निन्दा की कि वास्तविक कारण जिससे इस नगर को बाबूल कह कर पुकारा जाता था वह “बालैल” था क्योंकि वास्तव में गड़बड़ी यहीं घटित हुई थी।

यहोवा ने आदिकालीन इतिहास में इस बड़े नगर को एक मजाक बना दिया था।

इस्राएलियों ने सोचा कि कनान के नगरों की शहरपनाह आकाश तक पहुँचती थी, बहुत कुछ उसी तरह से जैसे जिन्होंने बाबुल में उस गुम्मट का निर्माण यह सोच कर किया कि ये उनके जिगुरैट स्वर्ग तक पहुँचते थे।

मसीह ने उद्धार को उन तरीकों से पूर्ण किया जो उत्पत्ति 6:9-11:9 के विषयों के सदृश हैं।

मसीह ने नई वाचा के माध्यम से अपने लोगों को परमेश्वर के दण्ड से बचाया।

मसीह तब इस संसार में आया जब परमेश्वर के लोग दैवीय दण्ड के अधीन थे।

नई व्यवस्था ने इस्राएलियों से यह माँग की कि वे कनान की विजय की ओर आगे बढ़ें, और उसने उन्हें बड़ी विजय की प्राप्ति के लिए सुनिश्चित किया।

यीशु अपनी मृत्यु और पुनरूत्थान में अन्धकार की आत्मिक शक्तियों के ऊपर विजयी ठहरा था।

मसीह के पहले और दूसरे आगमन के बीच का समय उत्पत्ति 6:9–11:9 से संबंधित है।

नूह के दिनों में बाढ़ का पानी मसीही बपतिस्मे को दर्शाता है या उसकी कल्पना करता है (1 पतरस 3:20-22)।

नूह के समय में बाढ़ का पानी मानव जाति को एक पवित्र युद्ध में ले आया।

मसीही विश्वासी आज बुराई के साथ युद्धरत हैं।

नए नियम के लेखकों ने मसीह के महिमा सहित पुन: आगमन को अन्तिम महाप्रलय और अन्तिम युद्ध के रूप में दर्शाया है।

नूह के समय का जलप्रलय प्रमाणित करता है कि यीशु का पुनरागमन होगा (2 पतरस 3:3-7).

वर्तमान आकाश और पृथ्वी न्याय में मसीह के पुन: आगमन के समय नाश हो जाएगी।

जब मसीह का पुन: आगमन महिमा सहित होगा, तो वहाँ पर महाप्रलय होगा जो कि पूर्ण रूप से जिस संसार को हम जानते हैं उसे बाधित कर देगा।

कि मसीह का पुन: आगमन एक विश्वव्यापी लड़ाई के साथ होगा जिसमें मसीह स्वयं प्रगट होगा और उसके सभी शत्रुओं को नष्ट कर देगा (प्रका. 19:11-16)।

1. छुटकारे की बाढ़ के पांच चरणों की घटना को सारगर्भित कीजिए।

2. किस प्रकार नूह के पुत्रों और बाबुल की पराजय के हिस्से बाढ़ के बाद की नई व्यवस्था के प्रारूप को दर्शाते हैं?

3. नूह के दिनों की बाढ़ और मूसा के दिनों में इस्राएल के अनुभव के बीच के संपर्कों या संबंधों का वर्णन कीजिए। इन संबंधों से मूसा ने अपने पाठकों से किन अर्थों को समझने की अपेक्षा की?

4. उत्पत्ति 9:18–10:32 में मूसा अपने पाठकों को नूह के पुत्रों के विवरण से क्या समझाना चाहता था?

5. किस प्रकार राज्य का उदघाटन उन विषयों के सदृश्य है जिन पर मूसा ने उत्पत्ति 6:9–11:9 में बल दिया था?

6. किस प्रकार राज्य की निरंतरता उन विषयों के सदृश्य है जिन पर मूसा ने उत्पत्ति 6:9–11:9 में बल दिया था?

7. किस प्रकार राज्य की पराकाष्ठा उन विषयों के सदृश्य होगी जिन पर मूसा ने उत्पत्ति 6:9–11:9 में बल दिया था?

8. राज्य के उदघाटन, निरन्तरता और पराकाष्ठा के प्रकाश में उत्पत्ति 6:9–11:9 के आधुनिक उपयोग को सारगर्भित कीजिए।

1. छुटकारे के विषय को नूह की बाढ़, प्रतिज्ञात भूमि की ओर इस्राएल की यात्रा और राज्य के उदघाटन में देखा जा सकता है। किन रूपों में परमेश्वर ने आपको छुड़ाया है? किस प्रकार परमेश्वर के छुटकारे का विषय आपको और वर्तमान संसार को आशा प्रदान करता है?

2. मूसा ने इस्राएलियों को लड़ाई में आगे बढ़ने को उत्साहित करने के लिए इन अध्यायों को लिखा। हम किस प्रकार इसी उत्साह को आत्मिक युद्ध पर लागू कर सकते हैं? और कौनसे युद्ध परमेश्वर ने आपके सामने रखे हैं?

3. किस प्रकार बाबुल के लोग परमेश्वर के तरीकों को लेकर असमंजस में थे? एक उदाहरण दीजिए कि किस प्रकार आधुनिक मसीही परमेश्वर पर निर्भर रहने की अपेक्षा अपने ही प्रयासों और अपनी ही सुरक्षा पर निर्भर रहते हैं?

4. किस प्रकार आधुनिक लोग मसीह के पुनरागमन का उपहास करते हैं और उस पर संदेह करते हैं? किस प्रकार नूह के समय की बाढ़ को स्मरण करना मसीह के आगामी प्रलयकारी हस्तक्षेप के बारे में हमें बता सकता है?

5. इस अध्ययन से आपने कौनसी सबसे महत्वपूर्ण बात सीखी है? क्यों?

Continue reading the full transcript